
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में एक सरकारी स्कूल में लंच को लेकर 9वीं कक्षा की दो छात्राओं के बीच बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी की स्कूल की छुट्टी होते ही दोनों छात्राएं एक दूसरे से भिड़ गईं। मारपीट के दौरान एक छात्रा ने अचानक ब्लेड निकालकर दूसरी छात्रा के चेहरे पर मार दिया। इसकी वजह से वह लहूलुहान हो गई। बाद में दूसरी छात्राओं ने किसी तरह से दोनों को अलग किया।

गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ईलाज जारी है। छात्रा के परिजनों ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की है। हैरत की बात तो यह है कि स्वयं हमला करने वाली लड़की खुद इंस्टाग्राम पर वीडियों अपलोड कर देती हैं। इस घटना ने सभी बच्चियों में डर व भय का माहौल पदा कर दिया है। हालांकि इस स्कूल में यह कोई नई बात नही है आये दिन लड़कियों में स्कूल व स्कूल के बाहर लड़ाई झगड़ा होता रहता है। किसी ने इस पूरे बवाल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक्स के अलावा व्हाट्सएप पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपी छात्रा के खिलाफ धारा 308 में मामला दर्ज कर लिया है लेकिन पीड़ित छात्रा के परिजन 307 में मामला दर्ज करने की पुलिस से अपील कर रहे हैं।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?