भारत ने यूएन में फिलिस्तीन का किया समर्थन, इजरायल को झटका

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत ने यूएन में फिलिस्तीन का किया समर्थन, इजरायल को झटका

-इजरायल व फिलिस्तीन के बीच द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का किया समर्थन, यूएस ने किया था वीटो

संयुक्त राष्ट्र/शिव कुमार यादव/- भारत ने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन की मान्यता को लेकर इजरायल को झटका देते हुए द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का समर्थन किया है। बता दें कि फिलिस्तीन ने संयुक्त राष्ट्र में मान्यता के लिए आवेदन किया है। हालांकि अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर अपनी वीटों का इस्तेमाल किया है। लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि इजरायल व फिलिस्तीन द्वि-राष्ट्र के सिद्धांत पर काम करें, जहां फिलिस्तीन के लोग सुरक्षित सीमा में रह सकेंगे।

         भारत ने इजरायल और फिलिस्तीन को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसे इजरायल के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इजरायल और फिलिस्तीन के लिए 2 राज्य समाधान का समर्थन किया। संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने कहा कि भारत 2 राज्य समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जहां फिलिस्तीन के लोग सुरक्षित सीमा के भीतर एक स्वतंत्र देश में रह सकेंगे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के आवेदन पर पुनर्विचार करने की बात कही। भारत के इस कदम को इजरायल के लिए झटके के रूप में देखा जा रहा है, जबकि इजरायल के प्रधानमंत्री फिलिस्तीनी राज्य को खतरे के रूप में देखते हैं। बता दें कि फिलिस्तीन ने पिछले दिनों यूएन की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, जो अमेरिका के वीटो के चलते पास नहीं हो सका था। कांबोज ने कहा कि हम आशा करते हैं कि उचित समय पर इस पर पुनर्विचार किया जाएगा और संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के फिलिस्तीन के प्रयास को समर्थन मिलेगा।

भारत ने हमास को भी लताड़ा
बैठक के दौरान भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने हमास की भी निंदा की। 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल के ऊपर हमास ने हमला किया था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सही नहीं ठहराया जा सकता है। आतंकवाद के खिलाफ भारत हमेशा रहा है। हम सभी बंधकों को बिना शर्त रिहाई की मांग भी करते हैं। कांबोज ने गाजा में अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानवीय कानूनों का पालन करने को कहा।

फिलिस्तीन की आगे भी करते रहेंगे मदद
बातचीत के दौरान कांबोज ने गाजा में लोगों के लिए सहायता बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कहा, स्थिति सुधारने के लिए लोगों की सहायता करना जरूरी है। गाजा के लोगों की मानवीय सहायता तुरंत बढ़ाए जाने की जरूरत है। उन्होंने सभी से साथ आने का आग्रह किया. कहा, हम इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के प्रयासों का स्वागत करते हैं। भारत ने फिलिस्तीन के लोगों को मानवीय सहायता प्रदान की है और आगे भी करता रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox