तू पारस है मैं पत्थर हूं लेकिन तुझसे मिलकर मैं तेरे जैसा होना सीख रहा हूं…….

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

तू पारस है मैं पत्थर हूं लेकिन तुझसे मिलकर मैं तेरे जैसा होना सीख रहा हूं…….

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ नजफगढ़ /शिव कुमार यादव/- युवाओं में नेतृत्व प्रतिभा व समुदाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरक्त करने पंहुचे कवि मनीष मधुकर ने अपने काव्य पाठ से युवाओं को जीवन में प्यार का सही अर्थ समझाते हुए कहा कि तू पारस है मै पत्थर हूं लेकिन तुझसे मिलकर मै तेरे जैस होना सीख रहा हूं। डूब कर तेरी आंखों में अब खोना सीख रहा हूं, मैं प्यार मोहब्बत वाला जादू टोना सीख रहा हूं…… कैंप में आये युवाओं ने भी उनका तालियां बजाकर खूब उत्साहवर्धन किया।

                          क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कवि मधुकर ने अपनी कविताओं से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर उन्होने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि तुम से कोई भूल ना हो बच्चो. इस देश की बगिया के प्यारे-प्यारे तुम फूल हो बच्चो, कि मेरी ये दुआ है फलो फूलो तुम जमाने में. तुम्हारा नाम भी जमाने में माकूल हो बच्चो। उन्होने कहा कि आपकी तालियां व वाह-वाह करना मुझे नई उर्जा प्रदान करता है। आप इस कैंप से जो भी सीख कर जा रहे है उसे जीवन में उतारे और दूसरों तक भी इसका लाभ पंहुचायें। उन्होने बच्चों को महिलाओं का आदर सम्मान करने की भी शपथ दिलाई। उन्होने कहा कि बहन-बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी हर नागरिक है और युवा इस समाज का व लोगों का महिलाओ के प्रति नजरिया बदल सकते है। माता मूर्तिदेवी महिला मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा ने कवि महोदय का कार्यक्रम में पधारने पर आभार प्रकट किया।

अपनी राह स्वयं चुने युवा-भावना शर्मा

-माता-पिता व गुरू को युवाओं का पथ प्रर्दशक बनने की सलाह दी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- माता मूर्तिदेवी महिला मंडल की अध्यक्षा भावना शर्मा ने कहा कि युवा अपनी राह स्वयं चुने। उन्होने माता-पिता व गुरू से बच्चे पर अपनी इच्छाऐं लादने का विरोध करते हुए कहा कि वो बच्चे को संस्कार दे और जीवन में अपनी राह चुनने का उसे मौका दें तभी एक सही समाज का निर्माण हो सकेगा। सुश्री शर्मा यादव भवन में आयोजित युवा नेतृत्व प्रतिभा एवं सामुदाय विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर अवसर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवाओं व अतिथियों का धन्यवाद करने के अवसर पर  उन्होने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम सतीश कुमार गुप्ता ने भावना शर्मा के विचारों से सहमति जताई और उन्हे व प्रतिभागी बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का आर्शिवाद दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox