लालू यादव को जेल में होना चाहिए- सम्राट चौधरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लालू यादव को जेल में होना चाहिए- सम्राट चौधरी

-बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमों पर बोला हमला

पटना/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव के चलते बिहार में पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर जमकर सियासी हमला बोल रहे है। इसी दौरान बिहार बीजेपी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी  ने एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव दोषी है और बिमारी का बहाना कर जमानत पर है लेकिन उनकों यह याद रखना चाहिए की यह बहाना नही बनाया होता तो वो आज जेल में होते।

“लालू यादव को मोदी से लगता हैं डर“
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री को भ्रष्ट बताने वाले राजद नेता लालू यादव को याद रखना चाहिए कि वह एक दोषी है और बिमारी के नाम पर बाहर हैं, यहां तक कि राहुल गांधी भी जमानत पर बाहर हैं। उनके नेता (लालू यादव) कई जगहों पर नहीं जा सकते क्योंकि वह दोषी हैं और अगर उन्होंने बीमारी का बहाना नहीं बनाया होता तो उन्हें जेल में होना चाहिए था। हमारे नेता गरीब के बेटे हैं और लोगों ने उन्हें पीएम बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने लालू यादव के सत्यनारायण भगवान की पूजा पर कहा कि उन्हें मोदी से डर लगता है।
         बता दें कि शुक्रवार को भी सीतामढ़ी में एक सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी विपक्षियों पर जमकर बरसे थे। इस दौरान उन्होंने मोदी पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि देश के संविधान को अब मोदी जी क्या बाबा साहेब अंबेडकर भी आ जाए तो बदल नहीं सकते है। भाजपा जब जब सरकार में आई है तब-तब आरक्षण देने का काम किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox