2022 में अमेरिका में 66 हजार भारतीयों ने ली यूएस नागरिकता, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

2022 में अमेरिका में 66 हजार भारतीयों ने ली यूएस नागरिकता, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

-नागरिकता के मामले में मैक्सिकों पहले स्थान पर फिर भारत

अमेरिका/शिव कुमार यादव/- अमेरिका से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 66 हजार से अधिक भारतीय लोगों ने अमेरिकी नागरिकता ली। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के सामुदायिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक 2022 में लगभग 46 मिलियन विदेशी मूल के लोग अमेरिका में रहते हुए पाए गए। यह 333 मिलियन की कुल अमेरिकी आबादी का लगभग 14 प्रतिशत है। इस रिपोर्ट का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि 2022 में लगभग 66,000 भारतीयों ने अमेरिकी नागरिकता की शपथ ली है।

अमेरिका की नवीनतम संसदीय रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 65,960 भारतीय आधिकारिक तौर पर अमेरिका के नागरिक बन चुके हैं। इसी के साथ मैक्सिको के बाद भारत अब अमेरिका के लिए नए नागरिकों का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बन चुका है। 2022 तक चार करोड़ 60 लाख विदेशी मूल के नागरिक अमेरिका में निवास कर रहे थे, जो कि 33 करोड़ 30 लाख जनसंख्या वाले देश का 14 प्रतिशत है।

मैक्सिको के लोगों को सबसे अधिक नागरिकता
15 अप्रैल की नवीनतम “यूएस नेचुरलाइज़ेशन पॉलिसी“ रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2022 में 969,380 लोग नियमानुसार अमेरिकी नागरिक बने। अमेरिका में नियमानुसार नागरिकता मिलने के मामले में मैक्सिको पहले स्थान पर है, इसके बाद भारत, फिलीपींस, क्यूबा और डोमिनिकन गणराज्य के लोग शामिल हैं।

नवीनतम सीआरएस रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में  मैक्सिको के 1,28,878 लोगों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी। उनके अलावा भारत के 65,960,फिलीपींस के 53,413 ,क्यूबा के 46,913, डोमिनिकन गणराज्य के 34,525, वियतनाम के 33,246 और चीन के 27,038 नागरिकों को अमेरिकी नागरिकता दी गई थी। सीआरएस की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 तक अमेरिका में विदेशी मूल के नागरिकों में 28,31,330 लोग भारत से थे। बता दें कि मैक्सिको (1,06,38,429) के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इसके अलावा 22,25,447 लोग चीन से हैं।

भारत में जन्मे लगभग 290,000 विदेशी नागरिकों को मिली नागरिकता
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे भारत में जन्मे कुल लोगों में से 42 फीसदी ऐसे हैं, जो कि मौजूदा समय में अमेरिकी नागरिकता के लिए अयोग्य हैं। 2023 तक भारत में जन्मे लगभग 290,000 विदेशी नागरिक जो अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर थे, वे अब नागरिकता के पात्र हो चुके हैं। कुछ जानकारों ने अमेरिका के आव्रजन विभाग के नागरिकता के आवेदनों पर कार्यवाही को लेकर चिंता जताई है।
            रिपोर्ट के मुताबिक, होंडुरास, ग्वाटेमाला, वेनेजुएला, मैक्सिको, अल साल्वाडोर और ब्राजील के विदेश में जन्मे लोगों के प्राकृतिक तौर पर नागरिकता मिलने का प्रतिशत काफी कम है। वहीं, वियतनाम, फिलीपींस, रूस, जमैका और पाकिस्तान के विदेश में जन्मे शरणार्थियों को नियमानुसार नागरिकता मिलने का प्रतिशत काफी ज्यादा है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox