
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार शाम से भीषण आग लगी है। कचरे के पहाड़ से पिछले 12 घंटे से आग की लपटों के साथ धुएं का गुबार निकल रहा है, जिससे आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग को बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। दिल्ली फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें रविवार शाम 6 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने पहले दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा। बाद में 8 और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया इनमें से 4 गाड़ियां डंपिंग ग्राउंड के ऊपरी हिस्से पर हैं।

आग लगने का कारण नम और शुष्क मौसम बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया गीला कचरा दबा रहने से उसमें हीट पैदा होती है फिर उसके बाद उसमें गैस बनती है, जिससे आग लगती है। फिलहाल घटनास्थल पर कोई जख्मी या बड़ा हादसा नहीं हुआ है। कूड़े के ढेर से धुंआ निकालने के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। कॉलोनी में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन हो रही है। लोगों ने प्रशासन और सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव