बहादुरगढ़/सिद्धार्थ राव/- सिदीपुर रोड पर गांव बालौर के रकबे में करीब 50 एकड़ जमीन पर अवैध कालोनी काटने के मामले में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अंजू की शिकायत पर हरियाणा ’राज्य प्रवर्तन ब्यूरो में एफआइआर दर्ज की गई है ओम एसोसिएट के प्रोपराइटर परविंदर दहिया के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। द हरियाणा डेवलेपमेंट एंड रेगूलेशन आफ अर्बन एक्ट 1975 की धारा 7(1), 7(2) व 10 के तहत मामला दर्ज ब्यूरो की ओर से छानबीन शुरू की गई है। इस मामले में तीन साल तक की सजा का प्रविधान है।

कालोनाइजर के अलावा अब जमीन मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा। इसके लिए तहसील कार्यालय से राजस्व रिकार्ड में दर्ज जमीन मालिकों का रिकार्ड लिया जा रहा है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे