नाबार्ड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने किया कृषि विज्ञान केंद्र उजवा का दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नाबार्ड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने किया कृषि विज्ञान केंद्र उजवा का दौरा

-महाप्रबंधक एसएस वसीहरन ने केंद्र के सौर फार्म प्रदर्शन इकाई का किया अवलोकन -किसानों को सौर फार्म विकसित करने में नाबार्ड करेगा मदद

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भविष्य में किसानों के लिए सौर फार्म विकसित करने में बैंक योग्य परियोजना को क्रियान्वित करने को लेकर नाबार्ड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस एस वसीहरन ने दिल्ली के उजवा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सौर फार्म का दौरा कर सौर फार्म से जुड़ी तकनीकी व फाइनेंसिएल जानकारियों का अवलोकन किया।

इस दौरे के दौरान महाप्रबंधक एस एस वसीहरन ने केवीके दिल्ली की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि केविके उजवा ने किसानों से जुड़े हर मुद्दे व कृषि प्रणालियों पर काफी काम किया है। उन्होने अपने दौरे को लेकर बताया कि नाबार्ड पीएम मोदी की किसानों को बिजली फ्री देने की योजना पर काम कर रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यह दौरा किया गया है। उन्होने बताया कि भविष्य में नाबार्ड सौर उर्जा फार्म विकसित करने को लेकर किसानों को वित्तिय सहायता प्रदान करने का मन बना रहा है। ताकि किसान स्वयं के सौर फार्म विकसित कर बिजली उत्पादन कर सकें। इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ. डी के राणा, गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ रितु सिंह, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार, डॉ. बृजेश यादव तथा केंद्र के प्रसार विशेषज्ञ कैलाश ने बारी-बारी से अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कराया तथा नाबार्ड अधिकारी के साथ केंद्र की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।  

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox