प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रोपर्टी डीलर के कार्यालय पर फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

-घुमनहेड़ा गांव से क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को दबोचा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/सुनील कुमार/- नजफगढ़ के खैरा गांव में प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर पर एक करोड़ की रंगदारी को लेकर फायरिंग करने वाले 2 बदमाश दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गये है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनो बदमाशों को घुमनहेड़ा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान गौरव निवासी रोहतक हरियाणा और लक्ष्य निवासी पटौदी हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, 2 ज़िंदा कारतूस, 2 खाली कारतूस के खोके और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बरामद किया है। ये दोनों नरेश उर्फ़ सेठी अजय जैलदार गैंग के सक्रिय सदस्य है। बदमाश गौरव के ऊपर पहले से ही अवैध शराब तस्करी के दो मामले दर्ज़ है। बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर से नरेश उर्फ़ सेठी अजय जैलदार गैंग के नाम से एक करोड़ रूपए की रंगदारी मांगी थी।

इस संबंध में क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित गोयल ने जानकारी देते हुए बताया की 14 अप्रैल को एक करोड़ की रंगदारी के लिए नजफगढ़ के खैरा गांव में स्थित पवन प्रॉपर्टीज के दफ्तर पर दो बाइक सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी। मामले की छानबीन के लिए एसीपी उमेश भरथवाल और इंस्पेक्टर रामपाल के देखरेख में ैएसआई अमित कुमार, हेमंत कुमार, मुकेश, एएसआई नरेंदर, अमित गुलिया, संजय, हेड कांस्टेबल धर्मेन्दर, रामदास और सिद्धार्थ की टीम बनाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और टेक्निकल सर्विसलांस की मदद से बदमाशों की पहचान की। तभी पुलिस को सूचना मिली की इस वारदात के दोनों बदमाश नजफगढ़ के घुमनहेड़ा गांव में आने वाले है। पुलिस ने घुमनहेड़ा गांव में ट्रैप लगाया। तभी उन्हें बाइक पर संदिगथ परिस्थिति में दो युवक आते हुए दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिसकर्मियो ने उनका पीछा कर उन्हें कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
         

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox