अनीशा चौहान/- 15 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। CM अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद मान भावुक नजर आए। भगवंत मान ने मुलाकत के बाद कहा की 2 मुख्यमंत्री को आतंकवादी की तरह मिलवाया। ये तानाशाही की हद है।
भावुक हुए CM भगवंत मान
भगवंत मान ने CM अरविंद केजरीवाल से मुलाकत करने के बाद कहा, ‘CM केजरीवाल से आधे घंटे तक मुलाकत हुई थी। मैं जैसे ही बैठा दिल को काफी दुख हुआ। जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं उनकी तरह भी सुविधा CM केजरीवाल को नहीं मिल रही है। उनके शीशे के पार फोन की मदद के बात करवाई गई थी। शीशा भी काफी गंदा था, अच्छे से शक्ल भी नजर नहीं आ रही थी। वह कट्टर ईमानदार हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।’
‘मेरी चिंता मत करो लोगों की करो’
भगवंत मान आगे कहते हैं कि मोहल्ला क्लिनिक बनवाया है इसी कारण उनको परेशान किया जा रहा है। केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोगे लेकिन सोच को कैसे गिरफ्तार करोगें। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘उन्होंने (केजरीवाल) कहा कि मेरी चिंता मत करो, पंजाब की स्थिति बताओ कैसी है। सुविधाएं वहां मिल रही है कि नहीं। उन्हें मैंने बताया कि सब ठीक चल रहा है। उन्होंने कहा विधायकों के लिए कहा है कि मेरी चिंता मत करो लोगों की करो।’
जेल अधिकारी ने क्या कहा
अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल नियमों के अनुसार, पंजाब के CM ने केजरीवाल से एक आम मुलाकाती के तौर पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात जंगले’ में हुई है। ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने21 मार्च कोCM केजरीवाल को संबंधित मामले में गिरफ्तार किया था। बता दें, इस मामले में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी गिरफ्तार हो चुके हैं।


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी