
अनीशा चौहान/- रविवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। बता दें, भाजपा ने इस सीट पर मनोज तिवारी को उतारा हुआ है तो कांग्रेस के कन्हैया कुमार भाजपा के मनोज तिवारी के खिलाफ ताल ठोकेंगे।
इसके अलावा पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं दिल्ली की चांदनी चौक सीट से जे पी अग्रवाल और उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से पूर्व सांसद उदित राज को टिकट दिया है। इसके साथ ही पंजाब में गुरजीत सिंह औजला को अमृतसर से टिकट दिया है तो अमर सिंह को फतेहगढ़ साहिब चुनावी मैदान में उतारा है।
किसे कहां से मिला टिकट
पूर्व सांसद धरमवीर गांधी को पटियाला से टिकट दिया गया है। अखिल भारतीय किसान शाखा के अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा को संगरूर सीट पर टिकट मिला है। वहीं जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को बठिंडा से मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस पार्टी ने यूपी की इलाहाबाद लोकसभा सीट से उज्ज्वल रेवती रमन सिंह को टिकट दिया है। बताते चलें, विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस तथा तृणमूल कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, जहां पर 17 सीटों पर कांग्रेस,तो समाजवादी पार्टी 62 सीट पर और तृणमूल कांग्रेस एक सीट भदोही में चुनाव लड़ रही है।
भाजपा के इस प्रत्याशी से है रमण सिंह का मुकाबला
इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में उज्जवल रमण सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी से होने वाला है। नीरज त्रिपाठी पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिवंगत केसरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं।





More Stories
महापंचायत का ऐलान, नजफगढ़ देहात में नहीं बनने देंगे कूड़े के पहाड़
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
ऋषिकेश में वाहन चोरी, 3 गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
फर्जी नीली बत्ती, अस्सिटेन्ट कमाडेंट बनकर ठगी करने की फिराक में था बिजनौरी स्मित कुमार, दबोचा
दिल्ली NCR में ठंड ने दी दस्तक, कई इलाकों में ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी