कांग्रेस पर बरसे सीएम नायब सैनी, आम आदमी को लेकर कही बड़ी बात

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस पर बरसे सीएम नायब सैनी, आम आदमी को लेकर कही बड़ी बात

अनीशा चौहान/- भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अंबाला के नारायणगढ़ में विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में अपने गृह क्षेत्र नारायणगढ़ पहुंचे। जहां विजय संकल्प रैली के मंच से मुख्यमंत्री ने अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के लिए वोट अपील की। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर आक्रामक भी नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सीएम नायब सैनी ने आम आदमी पार्टी को कांग्रेस भी बड़ा भृष्ट करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस से भी 2कदम आगे है। जिस पार्टी के लिए केजरीवाल ED-CBI जांच की मांग करते थे अब ये उसी में लिप्त हो गए हैं।

अंबाला के नारायणगढ़ अनाज मंडी में भाजपा द्वारा विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया जिसमे विशेष तौर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिरकत की। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस दौरान अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया मौजूद रही। इस दौरान कई लोगो ने भाजपा का दामन थामा जिनको मुख्यमंत्री ने पार्टी का पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की विजय संकल्प रैली में जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, ये डबल इंजन सरकार की नीतियों का असर है। गरीब व्यक्ति तक भी सभी स्कीमो का लाभ पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा सरकार ने मिल कर जनता के लिए काम किया है, चाहे वो स्वास्थय से संबंधित हो या शिक्षा या फिर महिलाओं की बात क्यों न हो। लोग इस बार खुद बोल रहे है की अबकी बार 400पार वही कांग्रेस के बड़े नेता भी अंदरखाते ये समझ चुके है की तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

कांग्रेस पर बरसे सीएम नायब सैनी

कुरुक्षेत्र में इंडी गठबंधन से लोक सभा उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने खुले मंच से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल को चुनौती दी थी जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा की को लोग भ्रष्टाचार में लिप्त है यानी आम आदमी पार्टी जो खुद को कट्टर ईमानदार कह कर सत्ता में आई थी वो तो कांग्रेस से भी ज्यादा भ्रष्टाचारी निकली। पूरा देश जनता है की 2014से पहले कांग्रेस ने बड़े बड़े घोटाले करके देश को लूटने की काम किया है। पहले जो आम आदमी पार्टी केजरीवाल ये कहते थे कि कांग्रेस पर कारवाई होनी चाहिए आज वो खुद जेल में बंद हैं। पूरा देश जनता है की ये जिस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है वो कांग्रेस से भी दो कदम आगे है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर किया पलटवार

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा था कि पीएम मोदी तानाशाह तरीके से काम करते है इस पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस खुद तानाशाही करती थी, सिलेंडर लेने के लिए जनता को 4 दिन लग जाते थे, कांग्रेस का काम था की गरीब व्यक्ति को और गरीब करना लेकिन पीएम ने सभी को हर प्रकार की सुविधा देने का काम किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox