देश में बढ़ता आवार कुत्तों का आतंक, गली से जाते मासूम बच्चों को आवारा कुत्तों ने घेरकर गिराया,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में बढ़ता आवार कुत्तों का आतंक, गली से जाते मासूम बच्चों को आवारा कुत्तों ने घेरकर गिराया,

-मां चीखते हुए दौड़ी, वायरल वीडियो डरा देने वाली सच्चाई आई सामने

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गांवों से लेकर शहरों तक की गलियों व सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्तों का यह आतंक छोटे बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते है, जो किसी भी माता-पिता में खौफ पैदा कर दें। ताजा वीडियो ऐसा ही है, जिसमें दो बच्चे गली से जा रहे होते हैं तभी कुत्तों का झुंड उन्हें दौड़ा लेता है।
गली में मौजूद कुत्तों ने दो बच्चों को दौड़ा लिया। एक बच्चा जमीन पर गिर गया और पूरा झुंड उस पर टूट पड़ा। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग कह रहे हैं कि कृपया बच्चों को आवार कुत्तों से दूर रखें।
एक बच्चा गिर जाता है, वह खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगता है तो कुत्ते उस पर और हावी होने लगते हैं। ऐसे में बच्चों की मां तेजी से दौड़ते हुए आती है और जैसे-तैसे कुत्तों को भगाकर अपने जिगर के टुकड़े को बचा लेती है। हालांकि इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि यह वीडियो कब और कहां फिल्माया गया है।

मां ने दौड़कर मासूम को बचाया
यह सीसीटीवी फुटेज 24 सेकंड का है। इसमें हम देख सकते हैं कि दो मासूम गली से जा रहे हैं। बीच सड़क पर कुत्ता बैठा है। वह अचानक काले कपड़े पहने बालक को दौड़ा लेता है। बच्चा खुद को बचाने के लिए आगे भागता है।
इतने में पास मौजूद अन्य आवारा कुत्ते भी बच्चे को घेर लेते है। बच्चा किसी तरह खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाता है, कुत्ते भी भौंकते हुए उसे जमीन पर गिरा देते हैं। इतने में एक महिला चिल्लाते हुए मासूम के पास पहुंचती है और कुत्तों को भगाकर बच्चे को बचा लेती है।

अब डॉग लवर कुछ कहेंगे?
यह वीडियो ग् हैंडल /हींतामांसमे से 3 अप्रैल को पोस्ट किया और लिखा – कृपया अपने बच्चों को आवारा कुत्तों से दूर रखें। खबर लिखे तक 56 लाख व्यूज और 21 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। सैकड़ों यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा – अब डॉग लवर मुंह छिपा रहे होंगे। जबकि कुछ ने कहा कि भारत में आवारा कुत्ते खतरनाक हो गए हैं। वहीं अन्य यूजर्स ने उस महिला की सराहना की, जो दौड़कर बच्चों के पास पहुंची और कुत्ते को बचाया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox