नजफगढ़ में आरजेएस की 116वीं सकारात्मक बैठक का आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में आरजेएस की 116वीं सकारात्मक बैठक का आयोजन

SAMSUNG CAMERA PICTURES

नजफगढ़ मैट्रो अखबार के कार्यालय में आरजेएस की 116वीं बैठक का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/भावना शर्मा/- समाज में महिलााओं के प्रति फैली नकारात्मक सोच व जघन्य अपराधों पर कैसे रोक लगे इस मुद्दे को लेकर नजफगढ़ में नजफगढ़ मैट्रो अखबार के कार्यालय में आरजेएस की 116वीं बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकारों व समाजसेवियों ने परिचर्चा में अपने विचार रखें। इस बैठक का आयोजन नजफगढ़ मैट्रो अखबार की संपादक भावना शर्मा ने किया जिसमें पत्रकारों व समाजसेवियों ने डा. प्रियंका रेड्डी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजली भी दी।

इस अवसर पर समाजसेवी व मैट्रो प्लस अस्पताल के चेयरमैन अजय पुंडीर ने कहा कि समाज में फैली बुराईयों को जागरूकता से रोका जा सकता है लेकिन जघन्य अपराधों व रेप जैसी घटनाओं को सिर्फ शिक्षा व संस्कारों के जरीये ही रोका जा सकता है। आज नेताओं व सरकारों को भी इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचना होगा। वहीं संपादक भावना शर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर हम सरकार को दोष देने की बजाये पहले खुद को और फिर अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और उनके मन में महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने का प्रयास करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद विनोद बंसल ने की। इस बैठक में नजफगढ़ मैट्रों अखबार के प्रधान संपादक शिव कुमार यादव, आरजेएस संयोजक उदय कुमार मन्ना, शिक्षाविद विनोद बंसल, राईट न्यूज से सुनील बाल्याण, पत्रकार मदन मोहन तंवर, नजफगढ़ संवाद से सुरेश त्रेहन, समाचार निर्देश से तनुश्री भोगल, दीपाली ढोलकिया, श्रीनिवास, पवन यादव, एनवाईके के जिला समनव्यक एस पी सिंह, नजफगढ़ की आवाज से रणवीर शौकीन, पत्रकार अनुज मिश्रा व टाईम्स ग्रुप के पत्रकार जी आर भास्कर के साथ-साथ शबनम, गणपत सिंह, आसिफ तथा मीनु यादव ने भी अपने विचार रखें। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी भी घटना का राजनीतिकरण करना कोई हल नही है। इसके लिए सभी पत्रकार साथियों ने मिलकर आवाज उठाने की जरूरत है। साथ बैठक में दिवंगत डा. प्रियंका रेड्डी को श्रद्धांजली दी गई और इस तरह के अपराधांे मे आरोपियों को तुरन्त फांसी देने की भी सरकार से मांग की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox