
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/भावना शर्मा/- कैर गांव नजफगढ़ में 7 दिसम्बर को नेशनल स्टाइल कबड्डी का आयोजन किया गया जिसमें शनिवार को प्रारंभिक मैच खेले गये। इस प्रतियोगिता में मुख्यअतिथि के रूप में महाबली सतपाल पहलवान ने शिरकत की। प्रतियोगिता की अध्यक्षता नजफगढ़ विधायक व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने की।
नजफगढ़ स्टेडियम के मुख्य कोच राजेश सहरावत ने बताया कि नेशनल स्टाइल कबड्डी की यह प्रतियोगिता 2 दिन तक चलेगी, जिसमें रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाऐंगे। शनिवार की कबड्डी प्रतियोगिता के बारे में उन्होने बताया कि बीएसएफ छावला ने भगत सिंह क्लब को, कैर गांव की टीम ने सी आर पी एफ बी को व नजफगढ़ से डीएम ने दादा देव स्पोर्ट्स क्लब को हराया। श्री सहरावत ने बताया कि रविवार को क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा, उप शिक्षा निदेशक धर्मेंद्र सिंह ओलंपियन सुशील कुमार भी मौजूद रहेंगे। उन्होने जानकारी दी कि इसके अलावा क्लब की तरफ से गांव के सभी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में दिल्ली ऑलंपिक संघ के अध्यक्ष कुलदीप, बीजेपी नेता नीरज बस्सी, रेसलिंग कोच सहदेव व बालाजी नगर ब्लॉक के पूर्व चेयरमैन अमर सिंह ने प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


More Stories
नासिक की आईटी कंपनी में गंभीर आरोपों की जांच तेज
AKSHAYA TRITIYA 2026: अक्षय तृतीया पर आत्म विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के लिए ये 5 वस्तु खरीदना है शुभ!
मोबाइल छीनकर भागने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिंदापुर पुलिस ने बरामद किए 6 मोबाइल
हाइरॉक्स बेंगलुरु में बहादुरगढ़ का जलवा, राजेश रघुवंशी ने हासिल किया चौथा स्थान
चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा युवक को द्वारका पुलिस ने धर दबोचा
वेदांता पावर प्लांट हादसे पर अमित जोगी का बड़ा बयान, न्यायिक जांच और 1 करोड़ मुआवजे की मांग!