स्वच्छता को लेकर द्वारका में 1500 लोगों ने बनाई 6 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वच्छता को लेकर द्वारका में 1500 लोगों ने बनाई 6 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/– शनिवार को स्वच्छ भारत पखवाड़े के अंतर्गत द्वारका ज़िला पुलिस द्वारा स्वच्छता पर मेगा इवैंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में द्वारका ज़िला पुलिस उपायुक्त कार्यालय से द्वारका सेक्टर-16 पुलिस पिकेट तक करीब 1500 लोगों द्वारा 6 किलोमीटर लंबी एक मानव शृंखला बनाई गई, जिसमें द्वारका ज़िले में तैनात सभी 11 थानो के एसएचओ, 5 एसीपी व 500 पुलिस कर्मियों ने अतिरिक्त उपायुक्त आर पी मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हे सफाई का महत्व भी समझाना था। जिसके लिए सभी ने मिलकर सराहनीय प्रयास किया। इस इवेंट में पुलिस के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों से आये करीब 400 छात्रों, शिक्षकगणों, दिल्ली पुलिस युवा योजना के तहत चलने वाले द्वारका जिले के दोनों केंन्द्रों जिनमें नजफगढ़ व डाबड़ी से 100-100 युवा प्रशिक्षणार्थियों ने भी भाग लिया।

समाज को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए

वहीं सीनियर हब, छोटी सी खुशी, द्वारका फोरम, ग्रीन एव क्लीन मिशन, ग्रीन सर्कल एनजीओ के अलावा दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के 150 सफाई कर्मचारियों ने पूर्व महापौर कमलजीत सहरावत व पार्षद नीतिका शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में 1500 के लगभग लोगों की मानव शृंखला बनाकर, द्वारका ज़िला पुलिस ने समाज को यह संदेश देने का प्रयत्न किया है कि दिल्ली पुलिस स्वच्छ भारत अभियान ही नहीं बल्कि हर तरह के क्रिया कलापों में समाज के सभी वर्गों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र हित में काम करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox