दिल्ली HC से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, IT की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली HC से कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, IT की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका खारिज

मानसी शर्मा / –  कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स विभाग की कार्रवाई को लेकर दायर की गई याचिका को लेकर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है। कांग्रेस द्वारा दायर की गई याचिका में आयकर विभाग द्वारा वसूली प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। बता दें, इससे पहले कांग्रेस की एक याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसमें 3 साल के लिए पार्टी ने लिए आयकर विभाग की कर पुनर्मूल्यांकन प्रोसिडिंग के खिलाफ याचिका दायर की थी।
युवा कांग्रेस का बैंक खाता भी किया फ्रीज

इससे पहले बीते 20 मार्च को हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के लिए आयकर विभाग द्वारा की गई टैक्स री-असेसमेंट प्रोसिडिंग के खिलाफ कांग्रेस ने याचिका दायर की थी। बता दें कि कांग्रेस नेता और कोषाध्यक्ष अजय माकन ने पिछले महीने बताया था कि उनकी पार्टी के बैंक खाते आयकर विभाग ने फ्रीज कर दिए हैं। इसके अलावा युवा कांग्रेस का बैंक खाता भी फ्रीज कर दिया गया है।

अजय माकन ने कही ये बात

इसके अलावा मकान ने कहा था कि, ‘फिलहाल हमारे पास बिजली बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को सैलेरी देने के लिए भी पैसे नहीं है। इसकी वजह से न सिर्फ न्याय यात्रा, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। 210 करोड़ रुपये की रिकवरी के आयकर विभाग ने आदेश दिए थे। हालांकि बुधवार तक आईटी ट्रिब्यूनल ने खातों से फ्रीज हटा दिया था।   

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox