महिला के कपड़े फाड़े..डंडे बरसाए फिर पूरे गांव में घुमाया, इंदौर में इंसानियत हुई शर्मसार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महिला के कपड़े फाड़े..डंडे बरसाए फिर पूरे गांव में घुमाया, इंदौर में इंसानियत हुई शर्मसार

मानसी शर्मा / –  मध्य प्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां दलित समाज की कुछ महिलाओं ने एक महिला को बेरहमी से पीटा। ना सिर्फ पीटा बल्कि महिला के कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता उन महिलाओं से रहम की गुहार लगाती रह गई लेकिन महिलाओं ने उसकी एक ना सुनी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। फिर कोर्ट में उन्हें पेश करके जेल में भेज दिया गया।

पूरे गांव में घुमाया

ये पूरा मामला गौतमपूरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा गांव का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है जिन महिलाओं ने उस महिला की पिटाई की वो कांग्रेस नेता संजय सिंह मौर्य की रिश्तेदार हैं। उनमें से एक की सास को पीड़िता किसी काम से  बिन बताए मंदसौर ले गई थी। बस इतनी सी बात से नाराज कुछ महिलाएं पीड़िता के घर आ पहुंची। बात करने के दौरान उनकी बहस उस महिला से हो गई। फिर 5से 7महिलाओं ने जमकर पीड़िता की पिटाई कर डाली। उन्होंने सरेआम महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। फिर काफी देर तक उसे पीटती रहीं और नग्न हालत में उसे गांव में भी घुमाया। जब महिला की पिटाई हो रही थी तो उस समय काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी पीड़िता की मदद नहीं की लेकिन सभी उसका वीडियो बनाने में लगे रहे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी जा पहुंचा। पीड़ित महिला ने फिर गांव की ही कुछ महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिन्होंने उससे मारपीट की थी। पुलिस ने तुरंत उन महिलाओं पर एक्शन लेते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। एडिशनल एसीपी रूपेश द्विवेदी का कहना है कि ही मामला एक ही समाज से जुड़ा हुआ है। सभी आरोपी महिलाएं जेल में हैं। उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जी रही है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox