नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- मीडिया टाइकून रूपर्ट मडोंक 92 वर्ष की उम्र में पांचवीं शादी करने जा रहे हैं। वह एक जून को ऐलेना जुकोवा से शादी करेंगे। उन्होंने 67 वर्षीय सेवानिवृत्त मालिक्यूलर बायोलाजिस्ट जुकोवा से सगाई कर ली है। मर्डोक अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग के माध्यम से जुकोवा से मिले थे। जुकोवा कई वर्ष पहले मास्को से अमेरिका आई थीं।
रूपर्ट मर्डोक ने 1956 में पेट्रीसिया बुकर से शादी की थी। 11 साल बाद 1967 में उनका तलाक हो गया। पहली पत्नी से उन्हें एक बच्चा है। फिर 1967 में अन्ना मारिया टोरव से उन्होंने शादी की।
उन दोनों के तीन बच्चे हुए। शादी के 32 साल बाद 1999 में वे अलग हो गए। तीसरी पत्नी डेंग से मर्डोक ने 1999 में शादी की लेकिन 2013 में उनसे भी तलाक हो गया। उनके दो बच्चे हैं। मर्डोक ने 2022 में माडल जेरी हाल को तलाक देने के बाद 2023 में एक सेवानिवृत्त दांतों की डाक्टर एन लेस्ली स्मिथ से सगाई की थी। हालांकि, लगभग दो सप्ताह के बाद ही उन्होंने अचानक इसे तोड़ दिया था। पिछले साल अचानक मर्डोक ने फाक्स कार्प और न्यूज कार्य का अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। उनके बेटे लाचलान मोंक ने दोनों कंपनियों में शीर्ष पद संभाला है।


More Stories
एटीएम से पैसे उड़ाने वाले ‘स्टील प्लेट’ गैंग का हुआ पर्दाफाश, द्वारका पुलिस के हाथ लगे दो शातिर बदमाश!
”छावला पुलिस ने 22 किलो गांजे के साथ एक ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार”
3 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को तिलक नगर पार्किंग से किया गिरफ्तार!
”बुराड़ी इलाके में चोरी, ड्रग एडिक्ट को गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी”
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि