
मानसी शर्मा / – हरियाणा के झज्जर के गांव खातीवास के पास ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवायाl
जानकारी अनुसार 27 वर्षीय मोहित पुत्र दयाकिशन और 26 वर्षीय पवन पुत्र राजपाल दोनों झज्जर के गांव एमपी माजरा के रहने वाले थे।दोनों मृतक झज्जर के गांव याकूपुर के पास फ्लिपकार्ट कंपनी में करीब एक साल से काम कर रहे थे और दोनों मृतक अपने माता-पिता के इकलौते थे और मृतक मोहित शादीशुदा था जिसका एक बेटा है और मृतक पवन अविवाहित था और मोहित और पवन दोनों अच्छे दोस्त थे और कंपनी में रात की ड्यूटी खत्म करने के बाद सुबह घर लौटते समय हुए सड़क हादसे का शिकार।
बाइक सवार दो युवकों की मौत
दुजाना थाना से एएसआई जांच अधिकारी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खातीवास गांव के पास मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर हुई है। जिसमें मोटरसाइकिल सवार मोहित और पवन की मौत हुई है और जिस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची पर मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवाया गया।
जल्द आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा- पुलिस
पुलिस ने इस मामले में मृतक पवन के पिता के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज किया है और दोनों मृतकों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले किए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा l





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में मनाई सरदार पटेल की जयंती