‘सरकार से कुछ मांगो मत…’, नाना पाटेकर की किसानों को सलाह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘सरकार से कुछ मांगो मत…’, नाना पाटेकर की किसानों को सलाह

मानसी शर्मा / – बॉलीवुट एक्टर नाना पाटेकर की किसान आंदोलन में एंट्री हो गई है। एक्टर ने किसानों को सपोर्ट किया और बड़ा बयान दिया है। किसानों से नाना पाटेकर ने अपना फैसला लेते हुए सरकार चुनने की बात कही है। किसान आंदोलन को लेकर नाना पाटेकर ने कहा कि वक्त है कि किसान कुछ मांगे नहीं बल्कि तय करें कि उन्हें देश में किसकी सरकार लानी है। इसके साथ एक्टर नाना पाटेकर ने अपने राजनीति में आने को लेकर भी जवाब दिया है।

नाना पाटेकर ने किसानों को किया सपोर्ट

एक्टर नाना पाटेकर ने किसानों का सपोर्ट लेते हुए कहा कि, ‘पहले 80-90% किसान थे, अब 50% हैं। सरकार से अब कुछ मांगो मत। अब तय करो कि सरकार किसकी लानी है। राजनीति मैं जा नहीं सकता वरना जो पेट में है वही मुंह पर आ जाएगा। मुझे पार्टी से निकाल देंगे। एक महिने के अंदर-अंदर पार्टियां बदलते-बदलते सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी। यहां आपके यानी हमारे किसान भाईयों के सामने हम दिल की बात कर सकते हैं। जो हमें रोज खाना देता है उसकी किसी को पड़ी नहीं, तो हमें आपकी यानी सरकार की क्या पड़ी है?’

‘किसान के रूप में कभी जन्म नहीं लूंगा’

नाना पाटेकर ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा, अगर मैंने कभी आत्महत्या कर भी ली तो मैं किसान के रूप में कभी जन्म नहीं लूंगा और किसान भी कभी नहीं कहेगा कि वो फिर से  किसान के रूप में जन्म लेना चाहते हैं। हम जानवरों की भाषा जानते हैं, क्या तुम्हें समय रहते किसानों की भाषा नहीं बोलनी आती?बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर हमेशा से किसानों के लिए बोलते आए हैं। इसके पहले भी नाना पाटेकर ने लगातार किसानों के द्वारा आत्महत्या पर अफसोस जताई है। नाना पाटेकर ने संस्था भी बनाई थी जो किसानों के लिए काम करती है। आगे उन्होंने कहा, ‘ किसान भाई आत्महत्या ना करें, बल्कि उन्हें फोन करें।’

इस फिल्म में आए थे नजर

बॉलीवुट एक्टर नाना पाटेकर आखिरी बार फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’में नजर आए थे। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ पल्लवी जोशी, रायमा सेन और अनुपम खेर भी थे। अब नाना पाटेकर जल्द ही ‘लाल बत्ती’ से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox