
मानसी शर्मा / – बॉलीवुट एक्टर नाना पाटेकर की किसान आंदोलन में एंट्री हो गई है। एक्टर ने किसानों को सपोर्ट किया और बड़ा बयान दिया है। किसानों से नाना पाटेकर ने अपना फैसला लेते हुए सरकार चुनने की बात कही है। किसान आंदोलन को लेकर नाना पाटेकर ने कहा कि वक्त है कि किसान कुछ मांगे नहीं बल्कि तय करें कि उन्हें देश में किसकी सरकार लानी है। इसके साथ एक्टर नाना पाटेकर ने अपने राजनीति में आने को लेकर भी जवाब दिया है।
नाना पाटेकर ने किसानों को किया सपोर्ट
एक्टर नाना पाटेकर ने किसानों का सपोर्ट लेते हुए कहा कि, ‘पहले 80-90% किसान थे, अब 50% हैं। सरकार से अब कुछ मांगो मत। अब तय करो कि सरकार किसकी लानी है। राजनीति मैं जा नहीं सकता वरना जो पेट में है वही मुंह पर आ जाएगा। मुझे पार्टी से निकाल देंगे। एक महिने के अंदर-अंदर पार्टियां बदलते-बदलते सारी पार्टियां खत्म हो जाएंगी। यहां आपके यानी हमारे किसान भाईयों के सामने हम दिल की बात कर सकते हैं। जो हमें रोज खाना देता है उसकी किसी को पड़ी नहीं, तो हमें आपकी यानी सरकार की क्या पड़ी है?’
‘किसान के रूप में कभी जन्म नहीं लूंगा’
नाना पाटेकर ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा, अगर मैंने कभी आत्महत्या कर भी ली तो मैं किसान के रूप में कभी जन्म नहीं लूंगा और किसान भी कभी नहीं कहेगा कि वो फिर से किसान के रूप में जन्म लेना चाहते हैं। हम जानवरों की भाषा जानते हैं, क्या तुम्हें समय रहते किसानों की भाषा नहीं बोलनी आती?बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर हमेशा से किसानों के लिए बोलते आए हैं। इसके पहले भी नाना पाटेकर ने लगातार किसानों के द्वारा आत्महत्या पर अफसोस जताई है। नाना पाटेकर ने संस्था भी बनाई थी जो किसानों के लिए काम करती है। आगे उन्होंने कहा, ‘ किसान भाई आत्महत्या ना करें, बल्कि उन्हें फोन करें।’
इस फिल्म में आए थे नजर
बॉलीवुट एक्टर नाना पाटेकर आखिरी बार फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’में नजर आए थे। इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ पल्लवी जोशी, रायमा सेन और अनुपम खेर भी थे। अब नाना पाटेकर जल्द ही ‘लाल बत्ती’ से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं।





More Stories
बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत पहुंचे जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
उत्तराखंड रामनगर में फल-सब्जी थोक बाजारों में खाद्य हानि एवं बर्बादी पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”