एनएचआरडीएफ एवं कुषि विश्वविद्यालय जोधपुर में अनुबंध से किसानों को मिलेगा फायदा- डॉ. पी के गुप्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनएचआरडीएफ एवं कुषि विश्वविद्यालय जोधपुर में अनुबंध से किसानों को मिलेगा फायदा- डॉ. पी के गुप्ता

-एनएचआरडीएफ के मुख्यालय में कुषि विश्वविद्यालय जोधपुर के उपकुलपति का किया गया स्वागत

नई दिल्ली/जनकपुरी/शिव कुमार यादव/- देश में कृषि व फसलों को नया आयाम देने के लिए राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान तथा कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर राजस्थान के बीच एक अनुबंध हुआ है जिसे लेकर एनएचआरडीएफ एवं कुषि विश्वविद्यालय जोधपुर के अधिकारियों ने दिल्ली में आपस में मुलाकात की। इस मौके पर एनएचआरडीएफ के अपर निदेशक डॉ पी के गुप्ता ने कहा कि इस अनुबंध से देश के किसानों को फायदा होगा। कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर राजस्थान के उपकुलपति डॉ. वी आर चौधरी 27 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के मुख्यालय जनकपुरी, नई दिल्ली पंहुचे। इस अवसर पर डॉ पी के गुप्ता, अपर निदेशक, राष्टीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने उपकुलपति का पुष्प गुच्छो एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया।

उपकुलपति महोदय ने इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान के साथ अपना अनुभव बताया कि इस संस्थान ने प्याज और लहसुन की बहुत सी प्रजातियों को विकसित किया हैं जिससे राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष के किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही साथ यह भी बताया की इसके अलावा भी यह संस्थान अलग अलग विषयों जैसे मशरूम उत्पादन, माली प्रशिक्षण, बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहता हैं।

इस संस्थान के अपर निदेशक, डॉ पी के गुप्ता ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर राजस्थान के साथ जो अनुबंध हुआ हैं उससे राजस्थान के किसानों को बहुत ही लाभ हो रहा हैं। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि इस अनुबंध से दोनों संस्थानों की टेक्नोलाजी आपस मे आदान प्रदान किया जा रहा हैं और अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को नई टेक्नोलाजी से अवगत कराया जाएगा जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त होगा।
          इस अवसर पर संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष श्री मनोज कुमार श्रीवस्ताव, उप निदेशक, श्री संजय सिंह, सहायक निदेशक, श्री ज्ञान प्रकाश दुवेदी, सहायक निदेशक, डॉ. एस के तिवारी, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, श्रीमती विजेता डबास, सह लेखा अधिकारी, श्री एस.सी. तिवारी, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, श्री सुधीर सिंह, श्री संजीव सहरावत, इंजीनियर, श्री आकाश उपाध्याय, तकनीकी अधिकारी तथा सभी कर्मचारी गण भी समारोह में सम्मलित हुए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox