
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से लोक सभा चुनाव प्रभारियों का ऐलान कर दिया। जिसमें पार्टी में मौजूदा रूप में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सन्देश यादव को आरा (बिहार) सीट का लोक सभा का चुनाव प्रभारी बनाया है। वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह आरा से लोक सभा सांसद है। उन्ही के साथ सन्देश यादव को यह बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के छोटे से गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके सन्देश यादव को आरा लोक सभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों को क्षेत्र के युवाओं में खुशी की लहर है। उनकी इस नियुक्ति पर एल्विस जोसेफ, श्रवण अग्रवाल, एकांश यादव, पायल सन्देश यादव, अशफाक सलानी, भुनेश सैनी, शांतनु ठाकुर, संदीप कुमार, मलखान सिंह, संजय कुमार, गौरव देशवाल, रोहन पॉल, गिरीश कुमार, गोविंद हटवाल, मोहित अग्रवाल, जय बघेल, मनीष रुहेला, अनिल कुमार, तेजेंद्र सिंह, संजीव यादव, मोहित माधव, शिवा ठाकुर, मुखिया मोहित गुर्जर, शिवम गहलोत, रामचंद्र नायक, राज राजपूत, नितिन यादव, प्रशांत राजपूत, राम किशोर यादव, नम्रता यादव, चंद्रेश यादव, शेरपाल यादव, दिनेश भारती, धर्मेंद्र यादव, सुभाष यादव भारतीय आदि ने शुभकामनाएं प्रदान की।





More Stories
जेसीबी मशीन हेतु लोन दिलाने के नाम पर वादिनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले हल्द्वानी निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
नाबालिक से रेप मामले में ABVP अध्यक्ष पद प्रत्याशी रहे धीरज बिष्ट समेत ४ गिरफ्तार
डाबड़ी पुलिस ने दो मोबाइल चोरों को दबोचा, iPhone 16 Plus और Samsung A55 बरामद
द्वारका पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की यामाहा R15 बाइक बरामद
नॉर्थ जिला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्नैचिंग और चोरी के 5 मामले सुलझे, पांच आरोपी गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न मामले में फरार घोषित आरोपी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई