
नई दिल्ली/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार वार्ड के सातों ब्लॉकों में बढ़ती चोरी की वारदातों एवं अवांछनीय तत्वों एवं उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के लिए मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने गुरुवार को द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह से मुलाकात की। इस दौरान आरडब्ल्यूए प्रधान श्री रणबीर सौलंकी ने द्वारका के डीसीपी को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात हो कि डाबड़ी थाना अंतर्गत मधु विहार (वार्ड 136) के सातों ब्लाकों ए, ए वन, बी, बी वन, सी, सी वन एवम डी ब्लॉक में बिजली के पोल से लाइट सेट लगातार चोरी हो रही है जिनके कुछ सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है की ये घटनाएं रात के दो बजे से चार बजे के बीच हो रही हैं। लाइट सेट के गायब होने से गुप्प अंधेरा छा जा रहा है और लोगो में भय व्याप्त है कि इस अंधेरे की आड़ में चोर घरों में भी सेंध लगा सकते हैं साथ ही साथ उपद्रवियों ने नशा आदि करने के लिए क्षेत्र की पतली गलियों में अपना अड्डा बना लिया है और अगर कोई स्थानीय निवासी उनको टोकता है तो वे उससे गाली गलौच भी करने लगते है यहां तक कि कभी कभी मार पीट के लिए भी आतुर रहते है । इन्ही बातों को लेकर आरडब्ल्यूए ने डीसीपी साहब से निवेदन किया कि क्षेत्र में पुलिस की गश्त कराई जाए और जहां जहां गश्त लगाई जा रही है उसका विवरण आरडब्ल्यूए को दिया जाए। सोलंकी ने कहा कि ब्लॉक ।1 स्थित दुर्गा माता मंदिर पर शाम को श्रद्धालु माता बहनों के साथ नशेड़ी तत्व छेड़ छाड़ की नियत से भी इधर उधर फिरते रहते हैं इसलिए यहां तत्काल गश्त का प्रावधान किया जाए।
डीसीपी महोदय ने आरडब्ल्यूए की बात सुनी। इस संबंध में प्रधान सोलंकी ने शीघ्र ही पुलिस पब्लिक मीटिंग कराने की मांग की जिसे मानते हुए डीसीपी महोदय ने जल्द ही समय देने की बात कही।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?