मानसी शर्मा / – हिमाचल में हुए सियासी हलचल को लेकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जो हुआ बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था।हिमाचल की राजनीति में ऐसा कभी नहीं हुआ, विरोधी पार्टी ने हमारे 6विधायकों को तोड़ दिए। लेकिन अब जो मतभेद थे, वो दूर हो गए है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 5साल कांग्रेस पार्टी की सरकार रहेगी। पार्टी में सब सही चल रहा है।
विक्रमादित्य सिंह के बागी विधायकों से मिलने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि वह सबसे मिल रहे है साथी रहे है पार्टी में मिलने में क्या बुराई है। निलंबित विधायक निलंबन के खिलाफ कोर्ट में जा सकते है अगर पार्टी में आना चाहे तो आ सकते है। उन्होंने कहा कि किसानों के जो पासपोर्ट रद्द हो रहे हैं। सरकार किसानों पर दबाव की कोशिश कर रही है। हिमाचल में जो कांग्रेस विधायकों का निलंबन हुआ है वो बजट प्रस्ताव पास करने को लेकर विहिप का उल्लंघन करने पर हुआ है।
हम उन्हें पानी दे रहे है ये गलत है- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों के पासपोर्ट वेरिफिकेशन रिपोर्ट पर ट्रबल मेकर लिखा जा रहा है और उसका पासपोर्ट रद्द किया जा रहा है। राजस्थान को पानी देना गलत है राजस्थान से जो नदिया हरियाणा आती थी उनपर डैम बना लिया गया है। वो हमारा पानी रोक रहे है और हम उन्हें पानी दे रहे है ये गलत है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे