कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाला नामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाला नामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

-पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ ने विकासपुरी से किया गिरफ्तार -आरोपी से एक देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस व एक स्कॉर्पियो बरामद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/सुनील बाल्यान/- पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ पुलिस ने कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले एक नामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने आरोपी बदमाश रिंकू उर्फ सागर को विकासपुरी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी पिस्टल, 3 ज़िंदा कारतूस और एक स्कार्पियो कार को बरामद किया है। आरोपी पर पहले से ही हत्या, लूटपाट, बलात्कार और रंगदारी मांगने सहित संगीन धाराओं में 50 मामले दर्ज़ है।
         पश्चिम ज़िले के डीसीपी विचित्र वीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाला एक नामी बदमाश विकासपुरी के बाबा रामदेव मार्ग पर आने वाला है। इसे दबोचने के लिए ऑपरेशन सेल के एसीपी अरविन्द कुमार और इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की देखरेख में एसआई सुदीप पुनिया, हेड कांस्टेबल ऋषि, विजय, नरेंदर, गुमान, कांस्टेबल मोहन और लोकेश की टीम बनाई गई। पुलिस ने विकासपुरी के बाबा रामदेव मार्ग पर ट्रैप लगाया तभी उन्हें तेज गति से एक स्कार्पियो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया परन्तु वह पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिसकर्मियो ने उसका पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। तलाशी के दौरान इसके पास से एक देसी पिस्टल और 3 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। फिलहाल पुलिस इससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि रिंकू की गिरफ्तारी से कई मामले सुलझ सकते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox