गुरूपर्व पर काव्यांजलि में बच्चों ने बांधा समा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

गुरूपर्व पर काव्यांजलि में बच्चों ने बांधा समा

गुरूपर्व पर नजफगढ़ के स्वीट होम में कवि सम्मेलन का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- गुरूपर्व पर नजफगढ़ के स्वीट होम में यू ट्रस्ट फांउडेशन ने अनाथ बच्चों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस काव्यंजलि कार्यक्रम में अनाथ बच्चों ने अपनी देश भक्ति की कविताओं से न केवल समा बांध दिया बल्कि अपनी प्रतिभा का सभी को कायल बना दिया। इस अवसर पर करीब 12 प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के संचालक व आयोजक अविनाश जैन ने बताया कि कुछ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें प्राईवेट स्कूलों के बच्चों के साथ-साथ स्वीट होम के बच्चों ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर मोर म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर व अभिनेता तरूण मोर ने काव्यांजलि कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इस मौके पर दिचाऊकलां वार्ड की पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुई। साथ ही पार्षद सत्यपाल मलिक, अनिल डागर, संदीप शौकीन, संदीप सहरावत, प्रवीण शर्मा व मा. मनजीत सिंह भी बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा उभारने का यह एक अच्छा मंच था। उन्होने अविनाश जैन को इसके लिए बधाई दी। इस अवसर पर विजेता बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किये गये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox