कतर से मौत की सजा से बचकर भारत लौटे नौसेना के 7 पूर्व अधिकारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कतर से मौत की सजा से बचकर भारत लौटे नौसेना के 7 पूर्व अधिकारी

-कतर में ’मोदी की गारंटी का दिखा जादू, सोशल मीडिया पर पीएम की वाहवाही

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारत को कतर में एक बड़ी कूटनीतिक जीत मिली है। दरअसल कतर ने जिन आठ भारतीय नौसेना के पूर्व कर्मचारियों को मौत की सजा सुनाई थी, उन्हें रिहा कर दिया गया है। आठ में से सात कर्मचारी भारत आ चुके हैं। भारत पहुंचे नागरिकों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बिना भारत वापस आना हमारे लिए असंभव था। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर राजनयिक प्रयासों को दिया है। वहीं सभी पूर्व कर्मियों की रिहाई पर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही हो रही है। हर कोई मोदी की तारीफ कर रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर इसे मोदी की गारंटी के रूप में पेश किया जा रहा है।

भारत माता की जय के नारे
दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद नौसेना के सात पूर्व अधिकारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। एक पूर्व सैनिक ने सजा सुनाए जाने के संबंध में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से सीधे तौर पर बात करने के लिए मोदी का शुक्रिया अदा किया। साथ ही उन्होंने अपनी आजादी के लिए प्रधानमंत्री के कूटनीतिक कदमों की अहम भूमिका पर जोर दिया।

खुशी महसूस कर रहा हूं
उन्होंने अपनी रिहाई पर कहा, ’मैं वापस घर लौटने पर राहत और खुशी महसूस कर रहा हूं। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि यह संभव नहीं होता अगर हमारी रिहाई सुनिश्चित करने के लिए उनके व्यक्तिगत हस्तक्षेप नहीं होते। मैं कतर राज्य के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’

मोदी के हस्तक्षेप के बिना हम …
एक अन्य रिहा हुए पूर्व नौसेना अधिकारी ने भी इसी तरह की भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ’प्रधानमंत्री मोदी के हस्तक्षेप के बिना हम रिहा नहीं हो पाते। हम आज आपके सामने खड़े नहीं होते अगर हमें आजादी दिलाने के लिए उनके अथक प्रयास और हस्तक्षेप नहीं होते।’
          कतर से मौत की सजा से बचकर लौटे पूर्व कर्मचारियों को लेकर सोशल मीडिया पर हर कोई भावुक नजर आया। सभी यूजर्स प्रधानमंत्री मोदी की वाहवाही कर रहे हैं।

’मोदी गारंटी’ ने जादू की तरह काम किया
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने एक्स पर कहा, ’मोदी सरकार ने आश्वासन दिया था कि वे सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाएगी। हमेशा की तरह पीएम की ’मोदी गारंटी’ ने जादू की तरह काम किया है। सभी आठ को रिहा कर दिया गया है। सात घर वापस आ गए हैं। मोदी हैं तो मुमकिन है।’
         एक यूजर ने लिखा, ’आठ भारतीयों की जान बचाने और 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें घर वापस लाने के लिए मोदी सरकार की सराहना करती हूं।’
         उन्होंने आगे कहा, ’बेशक, भारत को एलएनजी बेचने के लिए कतर के साथ सौदों पर हस्ताक्षर करके इसकी कीमत चुकानी पड़ी। बहरहाल, सरकार ने राष्ट्र के सम्मान को बचाया और इसकी सराहना की जानी चाहिए!’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox