मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटके में झटके लग रहे है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विभाकर शास्त्री ने बुधवार (14 फरवरी) को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विभाकर भी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की। विभाकर ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
विभाकर शास्त्री ने ट्वीट किया, ‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।’ वहीं, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी के चलते शास्त्री बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस दौरान कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे। विभाकर शास्त्री ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।
अशोक चव्हाण ने भी छोड़ दी कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस में इस्तीफों का दौर चल रहा है। नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला ऐसे समय में शुरू हुआ है जब कुछ ही महीनों में देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। सोमवार को ही महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए।


More Stories
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
”दिल्ली के द्वारका स्तिथ यशोभूमि में शुरू हुआ मटेशिया 2026”
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस