झज्जर में कांटे की टक्कर, किसके सिर बंधेगा ताज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झज्जर में कांटे की टक्कर, किसके सिर बंधेगा ताज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ – झज्जर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव बहुत हद तक शांतिप्रिय रहा और कहीं से भी टकराव, बूथ कैपचरिंग व अन्य कोई अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई। मतदान की प्रक्रिया बेशक धीमी गति से चली लेकिन मतदाताओं व पोलिंग एजेंटों ने संयम बनाए रखा। झज्जर विधानसभा क्षेत्र से 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिनमें से कांग्रेस, भाजपा व जजपा के एजेंट ही ज्यादातर बूथों पर देखने को मिले। लोसपा के भी बहुत से बूथों पर एजेंट बनाए गए थे जबकि शेष बचे 5 निर्दलीय व अन्य दलों के उम्मीदवार 10-15 प्रतिशत बूथों पर ही एजेंट नियुक्त कर पाए। ज्यादातर शहरी व ग्रामीण मतदान केन्द्रों पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राकेश कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती गीता भुक्कल, जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी नसीब सोनू व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अजय तंवर के जहां एजेंट रहे वहीं इन्हीं के इर्द-गिर्द शहर व गांव में चुनाव घूमता हुआ नजर आया या यूं कहे कि मुकाबला आखिर तक चैकोना रहा। खास बात यह है कि जजपा का मातनहेल, बहु व साल्हावास क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, वहीं बहु क्षेत्र व झज्जर शहर में लोसपा प्रत्याशी डॉ. अजय तंवर का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है। जजपा व लोसपा द्वारा कांग्रेस व भाजपा के समीकरण बहुत हद तक बिगाड़े हैं। ऐसे में न तो कांग्रेस और न ही भाजपा अपनी जीत का डंके की चोट पर कोई दावा करने की स्थिति में नहीं है। यह तय है कि मुकाबला कड़ा व कांटे का है और हार-जीत का आंकड़ा करीब 5 हजार तक ही रहने का प्रारम्भिक आंकलन में आंका जा रहा है। खास बात यह है कि शहरी व यादव बाहुल्य बैल्ट में भाजपा बढ़त बना रही है। वहीं जाट बैल्ट में जजपा कांग्रेस की जड़ों पर बैठ रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox