क्यों AAP नेता संजय सिंह नहीं ले सके राज्यसभा सांसद की शपथ?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्यों AAP नेता संजय सिंह नहीं ले सके राज्यसभा सांसद की शपथ?

मानसी शर्मा / –  आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, संजय सिंह राज्यसभा में सांसद की शपथ नहीं ले पाएंगे। संजय सिंह को राज्यसभा सभापति ने शपथ लेने की अनुमति नहीं दी है। सभापति ने कहा है कि फिलहाल ये मामला विशेषाधिकार समिति के पास है।

बता दें, आप के नेता संजय सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट की ओर से आंशिक राहत दी गई थी। अदालत ने संजय सिंह को जेल से बाहर आकर राज्यसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी। लेकिन मेन मौके पर शपथ ग्रहण से ठीक पहले ही राज्यसभा सभापति ने सांसद के तौर पर संजय सिंह को शपथ लेने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

ईडी ने नहीं किया विरोध

दरअसल,गुरुवार 1फरवरी को संजय सिंह ने अंतरिम जमानत के लिए याचिका डाला था। संजय सिंह ने 7 दिन की अंतरिम बेल की मांग की थी। जिससे वो 5 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकें। साथ ही जिससे वो 5 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाले संसद सत्र में हिस्सा ले सकें। ईडी ने भी संजय सिंह की मांग का विरोध नहीं किया है। लेकिन कोर्ट ने संजय सिंह की अंतरिम जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें केवल 5 फरवरी को शपथ लेने की अनुमति दी थी।

नहीं मिली अनुमति

दूसरी तरफ संजय सिंह के वकील रजत भारद्वाज का कहना था कि अंतरिम जमानत की मांग पर ज्यादा जोर नहीं दिया जा रहा क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेता को 7फरवरी को उनके खिलाफ दायर एक अन्य मामले में सुनवाई के लिए सुल्तानपुर जाना पड़ेगा। बेल के बजाय उन्हें केवल जाने की अनुमति मिल सकती है और 5फरवरी को राज्यसभा सदस्य के रूप में संजय सिंह शपथ ले सकते हैं।  लेकिन, आज राज्यसभा सभापति ने आप नेता को शपथ लेने की भी अनुमति नहीं दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox