एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का हुआ निधन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का हुआ निधन

मानसी शर्मा / –  फिल्मी जगत से एक बुरी खबर आई है। दरअसल, एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया है। पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रहीं थी। लेकिन वो ये जंग हार गईं। ये जानकारी उनके ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी गई। उनकी उम्र 32 साल थी। ये जानकारी उनके मैनेजर ने दी। मैनेजर ने बताया कि 1 फरवरी की रात को पूनम ने सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद दम तोड़ दिया।

अपने गृहनगर में ली अंतिम सांस

पूनम पांडे की टीम ने जानकारी दी कि पूनम ने अंतिम सांस अपने गृहनगर कानपुर में थीं। लेकिन वहीं उनके अंतिम संस्कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी टीम से जो बयान जारी किया गया है उसके अनुसार, ‘यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है। उनके संपर्क में आने वाले हर जीवित व्यक्ति का शुद्ध प्रेम और दयालुता से स्वागत किया गया।

2011 में चर्चाओं में आई थीं पूनम

पूनम पांडे एक पॉपुलर मॉडल थीं। उन्होंने साल 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वो चर्चाओं में तब आई थीं जब साल 2011 में उन्होंने क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो संदेश में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी। अपने दावे के साथ, ये पहली बार था जब उन्होंने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपना ध्यान आकर्षित किया था। वहीं एक्ट्रेस आखिरी बार कंगना रनौत के होस्ट किए गए ‘लॉकअप’ के पहले सीजन में देखा गया था। हालांकि, वह शो नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने अपने प्रशंसक आधार का विस्तार किया था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox