चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के अंदर साबित करना होगा बहुमत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्यमंत्री, 10 दिन के अंदर साबित करना होगा बहुमत

मानसी शर्मा / –  झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने झारखंड के 7वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया जा रहा है, जहां सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि राज्यपाल ने गुरुवार को ही सोरेन को मुख्यमंत्री मनोनीत किया था। सोरेन के बाद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

10 दिन के अंदर बहुमत साबित करना होगा

इससे पहले, झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने राज्यपाल से आग्रह किया था कि वह जल्द से जल्द सरकार बनाने का उनका दावा स्वीकार करें क्योंकि राज्य में ‘भ्रम’ की स्थिति है। बुधवार को मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद राज्य में सीएम नहीं होने को लेकर ‘भ्रम’ की स्थिति पैदा हो गई थी और इसके कारण राजनीतिक संकट गहरा गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चंपई सोरेन को अपनी सरकार का बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। कांग्रेस राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की सहयोगी है।

टाइगर के नाम से भी जाने जाते है चंपई सोरेन

चंपई सोरेन को लोग झारखंड टाइगर भी कहते हैं। चंपई ने 1991 में पहली बार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। सोरेन की जीत इसलिए बड़ी थी क्योंकि उन्होंने झामुमो के ताकतवर सांसद कृष्णा मार्डी की पत्नी को हराया था। बाद में वह 1995 में जेएमएम के टिकट पर जीते, लेकिन 2000 में बीजेपी के अनंतराम टुडू से चुनाव हार गये। इसके बाद वह 2005 से लगातार सरायकेला से विधायक हैं। 2019 में सोरेन ने बीजेपी के गणेश महली को हराया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox