नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। जिसके अनुसार अब दिल्ली वासियों को बिजली फ्री मिलेगी क्योंकि दिल्ली सरकार ने नई सौर ऊर्जा नीति 2024 जारी की है। नई सोलर नीति के तहत जो लोग अपनी छत पर सोलर पैनल लगाएंगे, उनका बिजली बिल शून्य होगा, चाहे वे कितनी भी यूनिट बिजली का उपभोग करें। इससे आप हर महीने 700-900 रुपये कमा सकते हैं।’ केजरीवाल ने कहा, ’अब तक 2016 की नीति लागू थी, यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त, 400 तक आधी यूनिट और उससे ऊपर का पूरा बिल वसूला जाता है।’ केजरीवाल ने कहा, ’दिल्ली सौर नीति के तहत 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली सरकारी इमारतों पर अगले 3 वर्षों में अनिवार्य रूप से सौर पैनल लगाना होगा।’

केजरीवाल ने कहा कि साल 2015 में जब हमारी सरकार दिल्ली में बनी थी, तो एक साल में हमने एक सोलर नीति जारी की थी। इसका नाम सोलर पॉलिसी 2016 था, तब से यह नीति जारी थी। यह देश की सबसे प्रगतिशील नीति थी। इस नीति ने दिल्ली में सोलर पावर की बुनियाद को रखने का काम किया था। इस नीति के तहत जिन लोगों ने अपने घरों पर रूफ टॉप सोलर पैनल लगवाए, उससे ढाई सौ मेगवॉट बिजली के पैदा होने की क्षमता आई है। 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त है। दिल्ली में 400 यूनिट तक आधा और उससे ऊपर पूरा बिल वसूला जाता है।

दिल्ली सौर नीति को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है, 10 दिनों के भीतर अधिसूचित किये जाने की संभावना। – बिजली मंत्री आतिशी


More Stories
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ओवरस्टे मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, 2024 में घोषित हुआ था PO
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े
72 घंटे की एंड्योरेंस दौड़ में गुलाब सिंह का ऐतिहासिक प्रदर्शन
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान