‘परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक राहुल गांधी भी चुनाव हारे’ ।.N.D.I. गठबंधन पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक राहुल गांधी भी चुनाव हारे’ ।.N.D.I. गठबंधन पर बरसे सुधांशु त्रिवेदी

मानसी शर्मा / – भाजपा के प्रवक्ता और राज्यसभा सुधांशु त्रिवेदी ने I.N.D.I.A गठबंधन के साथ राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में पूरी तरह ध्वस्त होने के बाद विपक्ष के इस तथाकिथत I.N.D.I. गठबंधन की यारी अब छिन्न-भिन्न हो गई है।इस बौखलाहट में अब कांग्रेस पार्टी आपत्तिजनक बयान देने पर आ गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आधारहीन और अनर्गल बयान दिया है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में उत्तर से दक्षिण तक देश की प्रबुद्ध जनता ने जो लोकतंत्र के नाम पर राजतंत्र चला रहे थे, उन्हें सबक सिखाने का काम किया। कश्मीर में अब्दुल्ला या मुफ्ती परिवार, चुनाव हार गए। पंजाब में बादल परिवार चुनाव हारा,हरियाणा में हुड्डा परिवार चुनाव हारा,अशोक गहलोत जी का बेटा चुनाव हारा,उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पत्नी चुनाव हारीं,चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे चुनाव हारे,बिहार में लालू प्रसाद यादव जी की बेटी चुनाव हारीं,तेलंगाना में केसीआर जी की बेटी चुनाव हारीं और परिवारवाद के सबसे बड़े प्रतीक राहुल गांधी भी चुनाव हारे।

इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कैसे प्रधानमंत्री बने थे, ये भी सबको मालूम है- त्रिवेदी

राज्यसभा सासंद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू जीरो वोट पाकर प्रधानमंत्री बने थे, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी कैसे प्रधानमंत्री बने थे, ये भी सबको मालूम है।विधानसभा चुनावों में पूरी पराजय और तथाकथित INDI गठबंधन के विघटन के बादकांग्रेस पार्टी बौखला गई है। इसी बौखलाहट में कांग्रेस पार्टी ने आपत्तिजनक बयानबाजी शुरू कर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox