
मानसी शर्मा / – भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों बिहार से होकर गुजर रही है। पूणिया में यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से मुलाकात की। साथ ही किसानों की एक चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात करेगा उस पर 24 घंटे मीडिया का आक्रमण शुरू हो जाएगा। हिंदुस्तान की सरकार जमीन अधिग्रहण के कानून को तोड़ रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। आपसे जमीन ली जाती है और अडानी जैसे बड़े-बड़े उद्योगपतियों को मुफ्त में दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 3 काले कानून ले आए और जो आपका था आपकी नाक के सामने से छीनने की कोशिश की। माल्या और अडानी का कर्जा माफ हो सकता है लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं हो सकता है।
अलग अंदाज में नजर आए राहुल गांधी
इस जनसभा के दौरान राहुल गांधी अलग अंदाज में नजर आए। इस दौरान सिर पर गमछा बांधे खटिया पर बैठे नजर आए। राहुल गांधी ने किसान के हाथ से कुल्हड़ में चाय पी। उसके बाद वो होटल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने महात्म गांधी की पुण्यतिथि पर अररिया में उन्हें श्रद्धांजलि दी।
न्याय की यह महायात्रा गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित है- कांग्रेस
महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि न्याय की यह महायात्रा गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित है और जो भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश करेंगे, वहां हम खड़े मिलेंगे।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा