
मानसी शर्मा / – जलेबी तो एक न एक दिन सबने ही खाई होगी, लेकिन जिसने जलेबी न खाई हो या फिर इसका नाम न सुना हो ये पॉसिबल नहीं है। वैसे तो जलेबी मैदे से तैयार होती है, लेकिन क्या आपने कभी पनीर जलेबी का नाम सुना है। पनीर जलेबी बंगाल राज्य की एक बेहद फेमस डेजर्ट है।
ऐसे में आज हम आपको South Delhi की एक ऐसी शॉप के बारे में बताएंगे, जहां पर Paneer Jalebi का स्वाद आपको चखने को मिलेगी।
दिल्ली में सफदरजंग एन्क्लेव के कमल सिनेमा के पास मौजूद बंगाल स्वीट्स (Bengal Sweets) कॉर्नर है। इस दुकान के संचालक ऋषभ ने बातचीत के दौरान बताया कि ये दुकान लोगों को सन 1976 से अपनी मिठाइयों की मिठास का स्वाद चखा रही है। इस दुकान को बंगाल की मिठाइयों के लिए स्पेशलाइज्ड बताया गया है। यहां जब आप जायेंगे तो गुड़ वाला रसगुल्ला, चेना रोल, खीर कदम, मिष्टी दोई और चमचम मिल जायेंगे। यहां पर आप मिठाइयों को ऑनलाइन भी ऑर्डर करले मंगवा सकते हैं। जबकि पनीर जलेबी का कोई भी जवाब नहीं है।
पनीर जलेबी का स्वाद है बेहद खास
इस दुकान के संचालक ऋषभ का कहना है कि हमारे दुकान की सबसे स्पेशल और विषेश स्वीट्स में से एक है पनीर से तैयार हुई जलेबी। ये जलेबी दरअसल गाय के दूध से बने हुए खोए से रेडी होता है। इस जलेबी की कीमत 600 रूपये किलो है। ये शॉप सुबह के 8बजे से लेकर रात्रि के 11:30 बजे तक ओपन रहती है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा