सीआरपीएफ ने डीडीए पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीआरपीएफ ने डीडीए पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान

सभी को स्वच्छ भारत की शपथ दिलाते जवान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- सीआरपीएफ झाड़ौदा एक सिग्नल बटालियन के जवानों ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा के नाम से अभियान चलाया। जिसके तहत जवानों व अधिकारियों ने नजफगढ़ के डीडीए पार्क में न केवल साफ-सफाई की बल्कि लोगों को पार्क को गंदा नही करने की शपथ भी दिलाई।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और महात्मा गांधी के स्वप्न को साकार करने के लिए बल समय-समय पर क्षेत्र में स्वच्छता कैंपों का आयोजन करता है। बल के जवान अभी तक नजफगढ़ व आसपास के कई क्षेत्रों में सफाई अभियान चला चुके है। उनके इस अभियान में स्थानीय लोग व बच्चें भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इस अभियान में नौबत राम, शिव कुमार शौकीन, धर्मबीर सिंह, हरजीत बेनिवाल व रणवीर शौकीन ने भी अपना सहयोग दिया।

स्वच्छता व बापू की जीवनी पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विरेन्द्र मार्किट कालोनी में स्वच्छता व बापू की जीवनी को लेकर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ प्रभात फेरी के समय बच्चों ने समाजसेवी रोहित खत्री व इंदु खत्री के नेतृत्व में पॉलीथिन का उपयोग न करने व बिमारियों से बचने के लिए घरों, गलियों व नालियों की साफ-सफाई को लेकर रैली निकाली। इस कार्यक्रम में करीग 150 बच्चों के साथ-साथ कालोनी के लोगों ने भी भाग लिया।

बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स

कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि समाज सेवी डा. नीरज वत्स उपस्थित हुए। उन्होने बच्चों द्वारा बनाई गई बापू की पेंटिंग्स का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि बच्चे जो ठान लेते है उस काम को पूरा करके ही छोड़ते है। अब उन्हे लगने लगा है कि किसी भी काम व कार्यक्रम में बच्चों की उपस्थिति मात्र से ही वह काम सफल हो सकता है। इस अवसर पर बच्चों ने क्वीज व पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रभाज फेरी लगा कर लोगों को जागरूक किया तथा स्वयं भी पलास्टिक का उपयोग नही करने की शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर श्री वत्स व श्री खत्री ने सामुहिक रूप से सभी बच्चों को ईनाम दिये। और उन्हे इसी तरह समाज के प्रति काम करने की शपथ दिलाई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox