नजफगढ़ में डांडिया की धूम, महिलाओं ने मचाया धमाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में डांडिया की धूम, महिलाओं ने मचाया धमाल

पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान व पार्षद अंतिम गहलोत को डांडिया नाईट में सम्मानित करती हुई शिवा त्यागी व उनकी साथी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/ नवरात्रे जाने के बाद भी नजफगढ़ में महिलाओं के सिर से डांडिया का खुमार नही उतर रहा है। जहां देखों वहीं डांडिया की ही धूम मची हुई है। नजफगढ़ में हर दूसरा आयोजन डांडिया का ही हो रहा है। नेता हो या फिर सामाजिक संस्थाऐं सभी महिलाओं की इच्छाओं के अनुरूप अपने कार्यक्रमों में डांडिया नाईट का ही आयोजन कर रहे है। महिलाऐ हो या बच्चे सभी डांडिया में जमकर धमाल मचा रहे हैं।

वीरवार को जैन हाई स्कूल में वरटैक्स डांस व फिटनेस सैंटर की तरफ से कराये गये डांडिया नाईट में महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। वहीं वरटैक्स डांस एण्ड फिटनैस की संचालिका शिवा त्यागी ने बताया कि नजफगढ़ में महिलाओं को लेकर किया गया यह पहला कार्यक्रम था जिसमें सिर्फ महिलाओं व छोटे बच्चों को भाग लेने की इजाजत थी। उन्होंने कहा की आज के कार्यक्रम को आयोजित करने का हमारा मकसद सिर्फ इतना ही है कि नजफगढ़ की महिलाओं को भी मौज मस्ती करने का अपनी मर्जी से जीने का पूरा अधिकार है। साल के 365 दिन वो घर व ऑफिसों के कामों में लगीं रहतीं है एक दिन उनके लिए भी होना चाहिए। मेरा मानना है कि महिलाओं की जो भी थकान टैंशन है वो आज डांडिया के कार्यक्रम के जरिये निकल जाएगी और उनके चेहरों पर मुस्कुराहट होगी और ये मेरे लिए बहुत फक्र की बात है कि हमारे इस छोटे से प्रयास से थोड़ी ही सही हमारे नजफगढ़ की महिलाओं के जीवन में खुशियां आई। वहीं सह आयोजक शोभा सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं को अपनो के सामने ही अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस कार्यक्रम में उनके डांस सैटर की बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसे देखकर सब दंग रह गये। कार्यक्रम मे पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान व पार्षद अंतिम गहलोत ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नारी शक्ति का हौसला बढ़ाया। इस मौक पर पार्षद नीलम सिंह ने कहा कि महिलाऐं आज किसी से कम नही है। आज के आयोजन से उन्होने सिद्ध कर दिया कि महिलायें हर काम सफलता से कर सकती हैं। उन्होने इसके लिए महिलाओं को बधाई भी दी। इस अवसर पर समाजसेवी डा. नीरज वत्स ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पीहू यादव

इस कार्यक्रम में टीक-टाक पर मशहूर पीहू यादव ने भी भाग लेकर सभी के साथ मिलकर डांडिया किया। पिहु यादव टिक-टोक के साथ साथ और भी कई विडियों एप्स पर एक्टिव है व अपने एक्टिंग के टैलेन्ट से अपने दर्शको के दिलों में जगह बना रहीं है। उन्होने बताया कि आज कल महिलाएं किसी से कम नही ये सभी जानते है और आगे बढ़कर अपनी पहचान बना रहीं है। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए अगर किसी चीज की जरूरत है तो वो है उनके पति, भाई, मां-बाप व उनके अपनो की अगर ये सभी उनके साथ हैं तो वो कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत रखती है। बशर्ते अगर महिलाओं को आगे बढ़ने में उनका साथ दिया जाए तो।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox