द्वारका-पालम में दूर होगी सीवर की समस्याः भारती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका-पालम में दूर होगी सीवर की समस्याः भारती

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/ – द्वारका, पालम, मटियाला और नजफगढ़ में जल्द ही सीवर की समस्या को दूर किया जाएगा। हम इस पर काम कर रहे हैं कि हर घर का सीवर नेटवर्क में हो और हर सीवर नेटवर्क को एसटीपी से जोड़ा जाए। यह कहना है दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती का। मंगलवार को द्वारका सेक्टर-3 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सोमनाथ भारती ने यह बात कही। भारती ने कहा कि हम हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं।

हमारी सरकार से पहले तक जहां पूरी दिल्ली में 55 प्रतिशत पाइप लाइन बिछी थी वहीं आज पूरी दिल्ली को पेय जल की आपूर्ति निर्बाध हो रही है। उन्होंने कहा कि जिसे भी जल बोर्ड अथवा किसी अन्य विभाग का कार्य हो वो बिना किसी झिझक के मेरे पास आ सकता है। डीजेबी उपाध्यक्ष ने केजरीवाल के कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय सत्ता पक्ष पर व्यवधान डालने का आरोप लगाया। वहीं, राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन फॉर साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी की आवश्यकता है। उनकी त्याग तपस्या और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता।

युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं को नेताजी की जीवनी पढ़नी चाहिए। समारोह में निगम पार्षद कमलजीत सहरावत, सुदेश गहलोत, नरेंद्र गिरसा, महेश मिश्रा, देवेंद्र भलारा, रविंद्र सोलंकी, सुरेश गलियांन, सुभाष अरोड़ा प्रधान प्रीतपाल, सतबीर, जगदीश नैनवाल आदि उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox