
मानसी शर्मा / – असम में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े चेहरे पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता। 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए।
राहुल गांधी ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है। पता नहीं कहां से हिमंता बिस्वा सरमा के दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। मुझपर जितने केस लगाने हैं, लगा दो। मैं डरने वाला नहीं हूं। उन्होंने कहा कि BJP-RSS की विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। इसलिए हमारी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी। ये देश मोहब्बत का देश है। ये देश मोहब्बत से आगे जाएगा। हिंसा और नफरत से किसी का फायदा नहीं होने वाला है।
BJP-RSS के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं- राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं, एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। वे नफरत फैलाते हैं, हम मोहब्बत फैलाते हैं। हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में लाखों लोगों से बात की। सबने हमसे कहा- हिंदुस्तान नफरत का नहीं। मोहब्बत का देश है। असम के मुख्यमंत्री के दिल में बहुत नफरत है। हमारी लड़ाई उनसे नहीं, उनके दिल में छिपी नफरत से है। नफरत के पीछे डर होता है और नफरत को सिर्फ मोहब्बत से खत्म किया जा सकता है।
असम के मुख्यमंत्री दिनभर नफरत और डर फैलाते हैं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री दिनभर नफरत और डर फैलाते हैं।ये देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है। टीवी-मीडिया वही दिखाता है, जो असम के मुख्यमंत्री चाहते हैं।असम को असम का मुख्यमंत्री नहीं चला रहा, उसका रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास है।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?