MIZORAM के लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

MIZORAM के लेंगपुई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा

मानसी शर्मा /- मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट (Lengpui Airport) के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां म्यांमार सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि आज मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट पर एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। इस बीच मिजोरम के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने कहा कि बर्मी सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं।

मिजोरम के DGPने आगे जानकारी देते हुए बताया कि विमान में पायलट के साथ कुल 14 लोग सवार थे। इन 14 लोगों में से 6 लोग घायल हैं। सभी घायलों को लेंगपुई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सेना का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जो सैनिक म्यांमार से भागकर भारत आये

आपको बता दें कि म्यांमार में चल रहे सत्ता संघर्ष के दौरान हालात गंभीर बने हुए हैं। हाल ही में बड़ी संख्या में सैनिक अपनी जान बचाने के लिए म्यांमार से भागकर भारत आ गए। वहीं, भारत ने म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे 184 सैनिकों को उनके देश वापस भेज दिया है। हालांकि, कुल 276 सैनिक म्यांमार से भागकर मिजोरम पहुंचे थे, जिनमें से 184 को सोमवार यानी 22 जनवरी को उनके देश भेज दिया गया। एक अधिकारी के मुताबिक, बाकी 92 जवानों को मंगलवार यानी 23 जनवरी को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा।

अब तक इतने सैनिकों को भेजा जा चुका है वापस

असम राइफल्स के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 635 सैनिक मिजोरम भाग गए हैं, जिनमें पिछले हफ्ते म्यांमार से आए 276 सैनिक भी शामिल हैं। मिजोरम आए सभी सैनिकों में से 359 सैनिकों को पहले ही उनके देश वापस भेजा जा चुका है। नवंबर में, म्यांमार सेना के 104 जवानों को भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा मिजोरम के विभिन्न स्थानों से मणिपुर के सीमावर्ती शहर मोरेह तक भेजा गया और फिर वहां से उनके देश भेज दिया गया। इस महीने की शुरुआत में म्यांमार वायुसेना के विमानों से 255 सैनिकों को लेंगपुई हवाईअड्डे से वापस भेजा गया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox