
मानसी शर्मा /- बॉलीवुड के जाने माने एक्टर इमरान हाशमी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’में विलेन का किरदार निभाया था जिसमें उनके एक्टिंग खूब सराहना हुई। अब वहीं एक्टर ने इंडिया की सबसे महंगी कार खरीदी है। इस कार का दाम इतना है कि किसी के भी होश उड़ जाएंगें।
दरअसल, इमरान हाशमी ने रोल्स रॉयस खरीदी है। जिसकी कीमत 12.25 करोड़ रुपए है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी नई चमचमाती कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। रोल्स रॉयस में बैठे हुए इमरान अलग ही टशन में नजर आ रहे हैं। एक्टर इस दौरान कार की फ्रंट सीट पर बैठे हुए है।
वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
एक्टर येलो टीशर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में वो फोन पर बात करते हुए दिखाई दिए। इमरान हाशमी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस अलग अलग तरीके से रिक्शन दे रहे हैं।
इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई।” वहीं दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “इतने में भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्में बन जाती।”वहींएक और ने लिखा, ‘ मुबारक हो जिगरा चाहिए भाई इतने पैसे कार पर खर्च करने के लिए भी।’
डॉन 3 में आएंगे नजर
इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बीत करें तो हाल ही में वो सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था। वहीं अब खबरें हैं कि इमरान जल्दी ही ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे।





More Stories
दिल्ली: जाफराबाद में रेस्टोरेंट में लगी आग, जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग, कर्मचारियों ने बुझाई आग
बॉलीवुड अभिनेता अनिल चरणजीत पहुंचे जानकी झूला पूर्णानंद घाट महिला गंगा आरती में
8 लाख रुपये एडवांस, कलाकार की बुकिंग… सपना चौधरी का प्रोग्राम रद्द, पुलिस को भीड़ बेकाबू होने का डर
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
Zigly Pet Care ने मुंबई के Prolife Speciality Vet Clinic का किया अधिग्रहण
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”