सीट शेयरिंग को लेकर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, कहा- उनका समाधान हो जाएगा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीट शेयरिंग को लेकर राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, कहा- उनका समाधान हो जाएगा

मानसी शर्मा /- भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है। इस दौरान नागालैंड में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इंडिया अंलायस की सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर जगह बंटवारा आसान है। और हम कर भी लेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की स्थिति बहुत अच्छी है. हम अपने साझेदारों से बातचीत कर रहे हैं. सीट बंटवारे का मुद्दा उठाया जा रहा है. वे चर्चाएँ जारी हैं। मुझे लगता है कि वे काफी अच्छा चल रहे हैं। आइए देखें कि वे चर्चाएं कहां समाप्त होती हैं। लेकिन मोटे तौर पर, उनमें से बहुत सारे काफी सरल हैं। उन्होंने कहा कि वे जटिल चर्चाएँ नहीं हैं और वे अपेक्षाकृत आसान चर्चाएँ हैं। इसलिए, मुझे पूरा विश्वास है कि उनका समाधान हो जाएगा।”

भाजपा पर कसा तंज

नागालैंड की कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल हम कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले, इसके बाद काफी लोगों ने हमें कहा था कि पूर्व से पश्चिम भी यात्रा करनी चाहिए। मणिपुर से यह यात्रा शुरू हुई, मणिपुर के साथ काफी अन्याय हुआ है। महीनों से हिंसा चल रही है। यहां भाजपा नहीं पहुंची। इसके बाद हम नागालैंड पहुंचे यहां भी प्रधानमंत्री ने नागालैंड के लोगों से एक वादा किया गया था लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया

राम मंदिर पर बोले राहुल गांधी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है। भाजपा और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox