
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गांव नांगलोई में सुरेश नेताजी की अध्यक्षता में स्व महेन्द्र सिंह यादव चैरिटेबल व चौधरी परिवार ने डॉक्टर ओपी यादव सीईओ नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट ईस्ट ऑफ कैलाश दिल्ली का स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिल्ली गांव की पंचायतों के दिल्ली पंचायत संघ के प्रमुख थान सिंह यादव व क्षेत्रीय विधायक रघुविंद्र सिंह शौकीन का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर ओपी यादव ने स्वस्थ रहने व हृदयाघात से बचने के बारे में विस्तार से बताया। अपने स्वागत पर गांव वालों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा आज दिल्ली के वातावरण जिसमें हवा पानी की शुद्धता को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने बड़े गंभीर शब्दों में कहा आज बच्चों का गर्भावस्था से ही ध्यान रखना जरूरी है। इस अवस्था में जो माता बहन है उन्हें क्या खाना चाहिए इस पर ध्यान देने की जरूरत है। और परिवार को उनके साथ अच्छे व्यवहार रखने की और जोर दिया। स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील में पक्का अनाज सलाद देने पर जोर दिया। घरों में पक्का अनाज खाने व शुगर( चीनी) से परहेज रखने पर जोर दिया। सभी को वजन कम करने का मतलब बताया कि आपका पेट आपकी छाती से बाहर नहीं होना चाहिए। प्रतिदिन घूमने व योग करना अनिवार्य बताया। और अन्य बातें स्वस्थ रहने की बताई। और कहा इन सब पर ध्यान देने से आप हृदय घात व अन्य बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौके पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि आज दो प्रकार के ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं एक शरीर को ठीक करने के लिए। दूसरा दिल्ली देहात व गांव को अधिकार दिलाने के लिए। हम हाउस टैक्स माफ व मालिकाना हक की मांग पिछले दो वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन अभी तक हाउस टैक्स माफ नहीं किया ना ही गांवो को मालिकाना हक दिया गया। ऐसे ही गांवो और देहात की और भी गंभीर समस्या है। जिनके लिए हम सबको मिलकर आने वाले समय में बड़ा ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ेगी। इसके तैयार रहना चाहिए।
विधायक रघुविंद्र शौकीन ने अपने विधानसभा में किए कार्यों के बारे में सबको बताया और कहा कोई भी कार्य मेरे लिए बताएंगे उसको तुरंत करने का काम करूंगा। आयोजक सुरेश नेताजी ग्राम पंचायत नांगलोई व चौधरी परिवार की तरफ से सभी का धन्यवाद किया। और कहा कि डॉक्टर ओपी यादव गांव वालों के लिए फ्री इलाज भी करते हैं। इसके लिए सभी गांव उनका बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा