एनडीएलएस पर खुला पहला ट्रेन कोच रेस्टोरेंट, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का चख सकेंगे स्वाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनडीएलएस पर खुला पहला ट्रेन कोच रेस्टोरेंट, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का चख सकेंगे स्वाद

-दिल्ली में चार जगह बनाए जाएंगे ये रेस्टोरेंट - देश के अन्य बड़े स्टेशनों पर भी खोलने की है योजना

मानसी शर्मा / – भारतीय रेलवे ने दिल्लीवासियों को नए साल पर ट्रेन कोच रेस्टोरेंट का तोहफा दिया है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित इस ट्रेन कोच रेस्टोरेंट में लोग 24 घंटे विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। रेस्टोरेंट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा हे क्योंकि इसमें खाना खाने का एक अलग ही अनुभव लोगों को मिल रहा है। ये दिल्ली का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है, जिसमें रेल कोच के अंदर आपको 24 घंटे खाना, स्नेक्स, चाय, कॉफी, चाइनीज, कॉन्टिनेटल आदि विभिन्न प्रकार के वेज-नॉनवेज व्यंजन आपको परोसे जाएंगे।

ट्रेन में बैठ कर खाने का होगा एहसास

बात करें इस ट्रेन कोच के इंटीरियर की तो अंदर से इस कोच को लाईटिंग आदि से बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया है, लेकिन इसका इंटीरियर ट्रेन की तरह ही है। जिसमें बैठ कर खाने पर आपको ट्रेन के अंदर खाना खाने का एहसास होगा। वहीं कोच के बाहर आर्ट के माध्यम से दिल्ली के मॉन्यूमेंट्स को दर्शाया गया है, जो लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। नई दिल्ली स्टेशन परिसर में बने इस ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट में आप कभी भी जा कर अपने पसंदीदा व्यंजन खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

ट्रेन के पुराने कोच में बनाया गया रेस्टॉरेंट

दिल्ली में ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और सरोजनी नगर रेलवे स्टेशन पर बना जा रहे हैं। नई दिल्ली के ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट की शुरुआत मंगलवार से  हो गई है। इन रेस्टॉरेंट को ट्रेन के पुराने कोच में बनाया गया है। दिल्ली के इस पहले रेस्टॉरेंट की शुरुआत पर डीआरएम ने अधिकारियों की साथ मिल कर इसका निरीक्षण किया।

90 लोग एक साथ बैठकर खा सकेंगे खाना

भारत मे कई जगहों पर एयरक्राफ्ट में बनाये गए रेस्टॉरेंट खोले गए हैं, लेकिन ट्रेन कोच रेस्टॉरेंट अपनी तरह का पहला रेस्टॉरेंट है, जिसे दिल्ली के बाद देश के अन्य बड़े स्टेशनों पर भी खोले जाने की योजना है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक कोच में लगभग 90 लोग एक साथ बैठकर खाना खा सकेंगे। इन रेस्टोरेंट्स में वेज और नॉन वेज दोनों तरह का खाना परोसा जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox