राम भक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या पहुंचाने के लिए रेलवे जल्द शुरू करेगा 430 शहरों से 72 नई ट्रेन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राम भक्तों के लिए खुशखबरी, अयोध्या पहुंचाने के लिए रेलवे जल्द शुरू करेगा 430 शहरों से 72 नई ट्रेन

-एसी से लेकर स्लीपर और जनरल सभी श्रेणी की ट्रेनें होंगी शामिल

भावना शर्मा/- 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के सफर को और सुहाना बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने खास तैयारी कर रखी है। भारतीय रेलवे अयोध्या के लिए कई नई ट्रेन शुरू करने जा रहा है जिसका शेड्यूल वो जल्द ही जारी कर सकता है। इसमें एसी से लेकर स्लीपर और जनरल सभी श्रेणी की ट्रेन शामिल होंगी।

बता दें कि मौजूदा समय में अयोध्या के लिए 35 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें रोजाना चलने वाली ट्रेन से लेकर साप्ताहिक ट्रेन भी शामिल हैं। लेकिन 22 जनवरी के बाद जल्द ही मौजूदा ट्रेन के अलावा 37 अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस तरह देशभर के 430 शहरों से कुल 72 ट्रेन का संचालन होगा। सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए अयोध्या के लिए अतिरिक्त ट्रेन का संचालन किया जाएगा। रेलवे की कोशिश है कि अधिक से अधिक शहरों को अयोध्या से सीधा जोड़ा जाए।

इन ट्रेन के माध्यम से राम नगरी अयोध्या को देश के बड़े शहरों से जोड़ने की तैयारी है जिससे कि रामभक्तों का सफर और आसान हो जाए। सूत्रों के मुताबिक, मांग बढ़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पर्यटकों की अनुमानित बढ़ोतरी को देखते हुए अयोध्या स्टेशन को रिनोवेट किया जा सकता है। नए स्टेशन पर प्रतिदिन 50 हजार लोगों को संभालने की क्षमता होगी। ये 15 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। रेलवे अभी राज्यों की मदद से ट्रेनों की संख्या और टाइम टेबल पर काम कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox