नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- ठिठुरती ठंड और मौसम के बदलाव को देखते हुए जरूरतमंदो की सेवा हेतु परम पूजनीय श्री गुरु गद्दीनशीन महंत श्री रामसुखदास महाराज जी की कृपा से सति भाई साई दास सेवा दल, नजफगढ़ ने गुरू लंगर के बाद अब चाय सेवा शुरू की है। चाय सेवा का शुभारंभ 30 दिसंबर से किया जाएगा।
बता दें कि आप सभी के सहयोग एवं सर्व सहमति से नित प्रतिदिन दिनांक 11 सितंबर 2023 से गुरु का लंगर सेवा (दोपहर 1 से 2 बजे) शुरू गई थी जिसको 29 दिसंबर को लंगर 108वें दिवस में प्रवेश कर जाएगा। इसकी सफलता को देखते हुए अब कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदो की सेवा हेतु चाय सेवा का शुभारंभ 30 दिसंबर से किया जा रहा है। गुरू का लंगर पहले की तरह जारी रहेगा।
गुरू का लंगर व चाय सेवा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सेवा दल यह सेवा नजफगढ़ 3 स्थानों पर करेगा।
1 श्री राम द्वार, नजदीक सोम बाजार चौक
(सुबह 6ः30 बजे से 8 बजे तक)
2 हनुमान मंदिर तूड़ा मंडी
(सुबह 7ः30 से 8ः30 तक)
3 छावला स्टैंड (लेबर चौक)
(सुबह 7ः30 से 8ः30 तक)
चाय सेवा को सुबह 6ः30 बजे बहादुरगढ़ स्टैंड (श्री चमन लाल जी दुकान) से झंडी दिखा कर सुबह 7ः20 पर स्थानः- श्री राम द्वार, बहादुरगढ़ बस स्टैंड, नजफ़गढ़ से हनुमान मंदिर एवं छावला स्टैंड हेतू रवाना किया जाएगा। इसके साथ ही आप भी अपनी खुशियां जैसे जन्मदिन, शादी की सालगिरा एवं बुजुर्गो की यादें, हमारे साथ बांट सकतें हैं। हम उस दिन की सेवा आप के परिवार की तरफ से चलवाएगें। जो सज्जन गुरु का लंगर व चाय सेवा में दान देना चाहते है, आप नक़द एवं सामान देकर यह सेवा कर सकते हैं।
संपर्क सूत्र :
श्री चमन लाल सिंधवानी जीः- 9810715255
श्री दीपक आनंद जीः-9213777541
श्री मनोज आनंद जीः-9250272517
श्री कपिल आनंद जीः 9891810880
श्री सुशील सिंधवानी जीः 925010177


More Stories
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी
होली के जश्न में खूनखराबा, चाकूबाजी में 20 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर घायल
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल