
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- महासचिव रणबीर सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय विधि संस्थान नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली पुलिस सेवानिवृत्त अराजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के 22वे स्थापना दिवस सेमिनार में बोलते हुए दिल्ली पुलिस जवान जोकि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आते हैं पुरानी पैंशन देने की मांग की गयी।

कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस मार्टियरस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि पैरामिलिट्री सर्विसेज के जवान जोकि पुरे देश की कानून व्यवस्था बनाए रखने, समय समय पर अचानक आने वाले बाढ भुकंप जैसे प्राकृतिक विपदाओं में आम जान माल की सुरक्षा, विधान सभा व आम चुनावों में निष्पक्ष भुमिका निभाने, माइनस डिग्री तापमान में सरहदों की सुरक्षा, संसद, हवाई अड्डे, बंदरगाहों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को चाक चौबंद चौकसी करने वाले जवानों को पुरानी पैंशन बहाली का लाभ मिले। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह ने दिल्ली पुलिस जवानों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ साथ सीपीसी कैंटीन पर जीएसटी में छूट, शहीद परिवारों को मिलने वाली एक्स ग्रेसिया राशी को 2 करोड़ करने की मांग की गई। चाहे पुलिस जवान या पैरामिलिट्री जवान हो शहादत में भेदभाव नहीं होना चाहिए। दिल्ली पुलिस अराजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन अध्यक्ष छिद्दा सिंह रावत द्वारा पुलिस कानून में सुधार, नोकरी के दौरान शहीद हुए जवानों को शहीद का दर्जा देने, सेवानिवृत्त एवं सेवारत जवानों के लिए वेलफेयर एसोसिएशन बनाने, चंडीगढ़ पुलिस के समान वेतन निर्धारण का मामला उठाते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों को बेहतर सुविधाएं देने की मांग की गई।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत